मुसाबनी में वाहन से 312 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार

Author Mdparwez|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

9जी 12- कार्टून में बंद शराब जो पुलिस ने किया जब्त. 9जी 13- आरोपी पुलिस गिरफ्त में व पुलिस जानकारी देती | Prabhat Khabar Network

मुसाबनी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 312 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की है। वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुसाबनीमुसाबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप (312 बोतल) जब्त की है. पुलिस ने लाल रंग की गाड़ी से कुल 26 पेटी (कार्टन) शराब बरामद की है. पुलिस ने वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान डुमरिया निवासी जानुम सिंह उर्फ सुंडी और सोमा पूर्ती के रूप में हुई है. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी.

विज्ञापन

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मुसाबनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जादूगोड़ा की ओर से पारुलिया में शराब की एक बड़ी खेप लायी जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर एचसीएल के व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र (सुरदा) के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया. मध्य रात्रि को संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली गयी, तो 25 कार्टन में कुल 300 बोतल किंगफिशर बियर और एक कार्टन में 12 बोतल 8-पीएम व्हिस्की बरामद की गयी.

पारुलिया में बुधराम के घर भेजी जा रही थी शराब

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित एक शराब दुकान से लोड कर पारुलिया निवासी बुधराम बेसरा के घर ले जा रहे थे, जहां से इसे ग्रामीण इलाकों में खपाने की योजना थी. जब्त गाड़ी बुधराम बेसरा की है. पुलिस ने चालक, खलासी और वाहन मालिक के खिलाफ मुसाबनी थाना कांड संख्या 23/26 के तहत बीएनएस और उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस शराब सिंडिकेट के पीछे जुड़े अन्य सफेदपोश माफियाओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola