10 तक लू का अलर्ट, 11 जून से शुरू हो सकती है प्री मॉनसून बारिश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्य संवाददाता (रांची). मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 10 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता (रांची).

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 10 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आठ से 10 जून तक को उत्तर-पश्चिमी, मध्य तथा निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेसि तक जा सकता है. इसके बाद झारखंड के साथ-साथ राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जून से प्री मॉनसून बारिश के संकेत दिये हैं. झारखंड में 15-16 जून के आसपास मॉनसून आने का अनुमान है. वैसे छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में अलगे दो-तीन दिनों में मॉनसून की बारिश शुरू होने का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है. इधर, झारखंड के लोग गर्मी से परेशान हैं. सात जिलों को छोड़ राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि ऊपर चल रहा है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के आसपास रहा. सबसे गर्म डालटनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेसि से अधिक रहा. गढ़वा का तापमान भी 43 डिग्री सेसि अधिक रहा. केवल रांची, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज और सिमडेगा का तापमान 38 से 39 डिग्री सेसि के बीच रहा.

सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे :

राज्य में गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी विद्यालय शनिवार से खुल जायेंगे. स्कूल 30 जून तक प्रात:कालीन समय के अनुरूप चलेंगे. सरकारी विद्यालयों में इस वर्ष दो मई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ था. गर्मी के कारण 30 अप्रैल से 11 मई तक आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित थीं. स्कूलों में अब किताब वितरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी. किताब वितरण को लेकर जिलों को पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है. किताबें प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने लगी हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola