WI vs IND 3rd T20: सूर्यकुमार का तूफानी अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा
India vs West Indies, 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला बासेटरे के वार्नर पार्क में खेला गया. जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जमाया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाया. टीम इंडिया ने इसके जवाब में केवल तीन विकेट खोकर 19 ओवर में 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लिया है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाया. टीम इंडिया ने इसके जवाब में केवल तीन विकेट खोकर 19 ओवर में 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
कप्तान रोहित शर्मा चोटिल
कप्तान रोहित शर्मा की कमर की मांसपेशी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान मंगलवार को बल्लेबाजी करते हुए खिंचाव आ गया और उन्हें बाहर जाना पड़ा. रोहित (11) ने अलजारी जोसेफ को एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद एक रन लिया था. अचानक उनकी कमर में तकलीफ हुई. भारतीय टीम के फिजियो कमलेश ने मैदान पर जाकर उनका उपचार किया. कुछ मिनट बाद रोहित चोट के कारण मैदान से बाहर चले गये.
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आ गये हैं. भारत को जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने होंगे.
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 165 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां पांच विकेट पर 164 रन बनाये. भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज की ओर से कायल मायर्स ने 73 रन बनाये. कप्तान निकोलस पूरन और रोवमैन पावेल ने 23-23 रन बनाये. भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए.
काइल मेयर्स आउट, वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है. काइल मेयर्स आउट हो गये हैं. उन्होंने 73 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 50 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाये.
निकोलस पूरन आउट, वेस्टइंडीज को दूसरा झटका
निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. उन्होंने 23 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच पकड़ा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए