Live Updates

West Bengal Breaking News : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों के भत्ते में वृद्धि की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

इमामों के भत्ते में वृद्धि की घोषणा : ममता बनर्जी

राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी इमामों के सम्मेलन में हुई शामिल, इमामों के भत्ते में वृद्धि की घोषणा की ओर युवाओं को पांच लाख रुपये तक का लोन मुहैया करायेगी सरकार.

हम फुरफुरा शरीफ का सम्मान करते हैं : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम फुरफुरा शरीफ का सम्मान करते हैं.उम्मीद है कि वे राजनीति में नहीं आयेंगे.

नौकरी के लिए दुबई गये नदिया के 13 श्रमिक मुसीबत में

बंगाल के नदिया जिले के कई युवक नौकरी के लिए एजेंटों के माध्यम से दुबई गये और कुछ दिनों तक काम करने के बाद अब उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है, जिस कंपनी के अधीन वे लोग काम कर रहे हैं, उसने उनके वीजा और पासपोर्ट सब रख लिये है. अब वे लोग वहीं फंस गये है, जो लौटने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है. इनमें बंगाल के नदिया जिले के 13 श्रमिक फंसे है. जानकारी के मुताबिक, इनमें कुछ कल्याणी के हैं, तो कुछ करीमपुर के हैं. वे लोग अधिक रुपये कमाने की आश में दुबई गए थे. वे लोग सोचे थे कि अधिक पैसे कमाकर परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करेंगे.

कालना : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइकर्स की मौ

पूर्व बर्दवान के दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी. रविवार रात जिले के नादान घाट थाना क्षेत्र के राजापुर के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों की पहचान भानुरंजन देबनाथ (28) व तपन देबनाथ (24) रूप में की गयी है. दोनों युवक उक्त थाना क्षेत्र के राजापुर व वत्सशाला गांव के निवासी थे. वहीं, जिले के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के मामूदपुर में हुए हादसे में बाइक सवार रोहिद शेख (17) नामक किशोर की मौत हो गयी.

बंगाल के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की फैक्टरी में आग लगी

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार को सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को भेजा गया था. खड़गपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी के अंदर किसी के फंसे होने या आग से हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. बिस्किट निर्माण इकाई में सुबह काम कर रहे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि फैक्टरी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.

मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा को नये सिस्टम पर हो रहा काम

कई बार सुनने में आता है कि मेट्रो खुले दरवाजे के साथ रवाना हो गयी या प्लेटफॉर्म की विपरित दिशा में गेट खुल गया. इस स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को खतरा रहता है. हालांकि, मेट्रो के इंजीनियर अब ऐसे सिस्टम पर कार्य करे हैं, जिससे यह समस्या खत्म हो जायेगी. इस सिस्टम का नाम है पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआइएस) और ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम(टीसीएमएस). मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुगम, परेशानी मुक्त और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो अधिकारियों द्वारा हमेशा विशेष नवीन उपाय किये जाते रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola