West Bengal Breaking News : स्वतंत्रता दिवस पर हुगली में हुई हिंसा की घटना की सुनवाई से कोर्ट का इंकार

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हुगली में हुई हिंसा की घटना की सुनवाई से कोर्ट का इंकार

कलकत्ता हाइकोर्ट ने 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण समारोह को लेकर हुगली में हुई हालिया ‘हिंसा’ को उजागर करने वाली एक जनहित याचिका (पीआइएल) पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. इस मामले का उल्लेख गुरुवार को एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष किया. वकील ने कोर्ट से कहा कि हुगली जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन दो समुदायों के बीच हिंसा की घटना हुई थी और इस घटना को लेकर दायर की गयी जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है. अधिवक्ता ने कहा कि यह मामला हुगली में एक स्कूल में झंडा फहराने को लेकर हुई हिंसा से संबंधित है. यह बहुत गंभीर मुद्दा है.

नामखाना : अवैध रूप से हैंगर मछलियों का शिकार, दो गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना के फ्रेजरगंज कोस्टल थाना क्षेत्र के बालियाड़ा इलाके में वन विभाग ने पुलिस के साथ अभियान चलाकर अवैध रूप से हैंगर मछलियों का शिकार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अभियान गुरुवार को तड़के चलाया गया था. आरोपियों के नाम आकाश दास और रंजीत बाग हैं. आकाश काकद्वीप के हरिपुर इलाके का निवासी है, जबकि उसका साथी रंजीत सागर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर इलाके का रहनेवाला है. अभियान के दौरान छोटी हैंगर मछलियों से भरे 70 क्रेट भी बरामद किये गये. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से सुंदरवन क्षेत्र की नदियों से छोटी हैंगर मछलियों को पकड़ा था. छोटी हैंगर मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध है. आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश जारी है.

नरेंद्रपुर : मोबाइल चोरी करनेवाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अब्दुल रहमान है. उसके ठिकाने से चोरी व छिनताई के करीब 34 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. आरोपी को नरेंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्रीन पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक किराये के मकान में रह रहा था. आरोपी मूल रूप से बारुईपुर थाना क्षेत्र के वृंदाखाली पश्चिमपाड़ा इलाके का निवासी है. जांच में पता चला कि आरोपी चोरी व छिनताई करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है. चोरी के मोबाइल फोन बांग्लादेश भी तस्करी किये जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, यह जांच का विषय है. पुलिस आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश में भी जुटी है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता में नौसेना के युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को हुगली नदी के तट पर ‘गार्डन रीच जीआरएसई केंद्र में भारतीय नौसेना के ‘प्रोजेक्ट 17 अल्फा’ के तहत निर्मित छठे नौसैन्य युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रहीं. परियोजना के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था जिसमें ‘विंध्यगिरि’ छठा युद्धपोत है. पहले पांच युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था. यह तीसरा और आखिरी युद्धपोत है जिसे कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माता ने परियोजना के तहत नौसेना के लिए बनाया है.

पारिवारिक विवाद के दौरान भाई के दोस्त ने रॉड से किया प्रहार, बड़े भाई की मौत

बोलपुर थाना इलाके के कालीपुर में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद के दौरान एक भाई के दोस्त ने रॉड से प्रहार कर अपने दोस्त के बड़े भाई की हत्या कर दी. इस घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दोस्त और मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर बोलपुर अदालत में पेश किया.अदालत ने दोनों ही आरोपियों को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया है. मृत युवक का नाम राजू साहनी (33) है.

जादवपुर छात्र की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन

जादवपुर में छात्र की मौत के मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया. इसमें कहा गया है कि पूरी घटना में जादवपुर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही साफ है. जादवपुर में छात्र की मौत की जांच के लिए राज्य ने 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया. 2 सप्ताह के भीतर ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola