Live Updates

Weather Forecast Update: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Surat: A commuter rides a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Surat, Thursday, June 16, 2022. (PTI Photo)(PTI06_16_2022_000277B)

Weather Forecast Today LIVE Updates: देश में मॉनसून का तेजी से प्रसार हो रहा है. कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले चार दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

जानिए इन राज्यों में मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. skymetweather के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. दक्षिण मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है.

दिल्ली में शनिवार को साफ रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान व्यक्त किया है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा. साथ ही अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा जताया है.

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) पटना के अनुसार मुजफ्फरपुर, वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो सेतीन घंटे में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने इन जिलों में मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है.

बोकारो और धनबाद में होगी बारिश 

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बोकारो, धनबाद, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा, जिसकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक देखी जा सकती है.

पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 25 जून तक हल्की बारिश की संभावना है.

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के चतरा खूंटी और गुमला जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

Weather Forecast Update: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola