ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली में हल्की बारिश, बिहार में आंधी-पानी से 30 की मौत, जानें मौसम का हाल

Updated at : 21 May 2022 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: दिल्ली में हल्की बारिश, बिहार में आंधी-पानी से 30 की मौत, जानें मौसम का हाल

Tezpur: Commuters ride two-wheelers as dark rain clouds loom over, bringing a respite from the summer heat, in Tezpur, Friday, May 13, 2022. (PTI Photo)(PTI05_13_2022_000111B)

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार है. इधर झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाये हुए. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:10 AM. 21 May 227:10 AM. 21 May

झारखंड का मौसम

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मॉनसून सक्रिय है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है. इसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक रांची सहित झारखंड के सभी इलाकों में बादल छाये रहेंगे. झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिण क्षेत्र में बारिश होने की बात कही गयी है. वहीं कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गयी है.

7:10 AM. 21 May 227:10 AM. 21 May

बिहार में अब तक 30 लोगों की मौत

आंधी के दौरान पेड़ गिरने व ठनके से बिहार में अब तक 30 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गये. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने नौ लोगों के ही मरने की पुष्टि की है. कई जगह बिजली के पोल- ट्रांसफॉर्मर और पेड़ उखड़ गये और बिजली आपूर्ति व ट्रेन सेवा ठप हो गयी.

8:25 PM. 20 May 228:25 PM. 20 May

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट

राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट बदली है. कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:25 PM. 20 May 228:25 PM. 20 May

 झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाये हुए

झारखंड मौसम विभाग के मुताबकि राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए. वहीं, 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

उत्तर पश्चिम भारत में पारा चढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में पारा अगले दो से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं. पारा चढ़ने की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में लू की संभावना जताई जा रही है.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने असम में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इधर विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले चार दिनों में आंधी तूफान, गरज चमक के साथ झमाझम भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है. असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गरज के साथ छीटें पड़ने और बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

केरल में मूसलाधार बारिश

केरल में मूसलाधार बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 12 जिलों में पूरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई तक राज्य में दस्तक दे सकता है. इस बार मानसून के सामान्य तारीख से पांच दिन पहले आने के आसार हैं.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

कर्नाटक में अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने बेंगलुरु, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बगलकोट, चिकमंगलुरु, मैसूर, हावेरी, गडग, रायचूर, मांड्या, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोप्पल, बेल्लारी और शिवमोगा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है. 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है. इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

हल्की बारिश से गर्मी की तपिश होगी कम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज चमक और तेज हवा चलने के आसार हैं. इन इलाकों में हल्की बारिश भी होने के आसार हैं जिससे गर्मी की तपिश कम होगी.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

दिल्ली में चलेगी तेज हवा

दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:18 AM. 20 May 227:18 AM. 20 May

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम का मिजाज अभी लगातार बदल रहा है. कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है. बता दें राज्य में 25 मई तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

बिहार का मौसम

गुरुवार को दोपहर में जबरदस्त तपिश और वायुमंडल में बढ़ी हुई नमी के संयोग से बिहार के पश्चिम में गोपालगंज से लेकर पूर्व में कटिहार तक जबरदस्त आंधी चली. आंधी के साथ-साथ कई जगहों पर पानी भी बरसा. आंधी के दौरान पेड़ व झोंपड़ी गिरने व ठनके से राज्य भर में 23 से अधिक लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गये. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिन भी पूरे बिहार में थंडर स्टोर्म का अलर्ट जारी किया है.

बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी का कहर, 23 की गयी जान, बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर गिरने से आपूर्ति बाधित

2:23 PM. 20 May 222:23 PM. 20 May

मॉनसून के अगले हफ्ते के शुरू में केरल पहुंचेगा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है.

7:18 AM. 20 May 227:18 AM. 20 May

राजस्थान के अधिकतर हिस्से लू की चपेट में

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को लू (गर्म हवाओं) का प्रकोप बना रहा और सभी प्रमुख स्थानों पर तापमान में एक डिग्री से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई. भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार राज्य के सभी प्रमुख स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री से पांच डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola