Weather Forecast Updates: दिल्ली में भारी बारिश, जानें झारखंड-एमपी-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम
Ghaziabad: A worker paddles his rickshaw with a passenger, during rain in Ghaziabad, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought respite from the heat wave in Delhi NCR. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI05_23_2022_000006B)
Weather Forecast Today Updates : दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां शनिवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इधर लगातार भारी बारिश के कारण राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव होने पर शुक्रवार को सेना की मदद ली गयी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
दिल्ली में मूसलाधार बारिश से जलजमाव
दिल्ली में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा. दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन शनिवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है.
केरल में मूसलाधार बारिश जारी
केरल में लगातार भारी वर्षा जारी रहने तथा कुछ बांधों में पानी उनकी भंडारण क्षमता के करीब पहुंचने के बीच प्रशासन ने शनिवार को राज्य के उत्तरी एवं मध्य भागों में नदियों के तटों के आसपास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया. मौसम विज्ञानी का हवाला देते हुए मुख्मयंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होती रहेगी.
जलवायु परिवर्तन को लेकर मजबूत कठम उठाने पर प्रतिबद्धता
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल के समय में दो झटके लगने के बावजूद जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए कार्यपालिका स्तर पर मजबूत कठम उठाने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने पिछले महीने देश के मुख्य वायु प्रदूषण विरोधी कानून को यह कहकर सीमित कर दिया था कि इसका विद्युत उत्पादन संयंत्रों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटाने में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
महाराष्ट्र के बांधों में दोगुना हुआ जल भंडार
जुलाई में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के बांधों में सामूहिक जल भंडार दोगुना हो गया है. राज्य के जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई को बांधों में पानी का भंडार कुल भंडारण क्षमता का 24.07 फीसदी था, लेकिन शुक्रवार शाम को यह बढ़कर 53.73 फीसदी हो गया. कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों, मराठवाड़ा, विदर्भ और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश ने बांधों में पानी के भंडार को बढ़ा दिया है और कई छोटे जलाशयों में पानी भर गया है.
दिल्ली- गर्मी से मिली राहत
देश की राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. कई दिनों से पड़ रही गर्मी से दिल्ली वासियों को राहत मिली. मौसम विभान ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया था.
खरीफ बुवाई में देरी के लिए असमान मानसून जिम्मेदार
मौसम विज्ञानियों और कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि असमान मानसून ने भले ही देश में खरीफ फसलों की बुवाई को प्रभावित किया हो, लेकिन उत्पादन, खाद्य सुरक्षा और मुद्रास्फीति को लेकर घबराना या चिंता करना जल्दबाजी होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए