Weather Forecast LIVE Update: झारखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
New Delhi: Pedestrians cover themselves during monsoon rains, in New Delhi, Sunday, July 3, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI07_03_2022_000173A)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में मौसम गर्म और उमस से भरा नजर आ रहा है. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गयी. महाराष्ट्र के कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
राजधानी में उमस, कल बारिश की संभावना
दिल्ली में शुक्रवार का दिन गर्म और उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था. आईएमडी के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में बादल छाये रहेंगे. आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार में 18 जुलाई से हो सकती है भारी बारिश
बिहार बारिश की कमी से जूझ रहा है. मॉनसून के कमजोर पड़ने से अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. इस बीच मौसम विभाग ने 18 जुलाई से सूबे में भारी बारिश और वज्रपात का दौर शुरू होने की संभावना जतायी है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. प्रदेश में मॉनसून की बारिश होने में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है.
लगातार बारिश से गंगानगर शहर में स्थिति बिगड़ी
राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर में लगातार तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण ज्यादातर हिस्सों में जलभराव हो गया है. गंगानगर में लगातार तीन दिन से भारी बारिश से पैदा हुई जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए