Uttarakhand Election Results: भाजपा को पूर्ण बहुमत, टूटी कांग्रेस की आस
Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को लाल कुआं सीट पर 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है. भाजपा ने उत्तराखंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है. काउंटिंग से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
भाजपा को पूर्ण बहुमत, टूटी कांग्रेस की आस
उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. उसने घोषित 66 सीट के परिणाम में से 46 पर विजय हासिल की है. जबकि कांग्रेस को 17 पर जीत मिली है और दो सीट पर बढ़त है. चूंकि पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये हैं, इसलिए प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह बड़ा सवाल है.
उत्तराखंड में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत, 47 सीट पर निर्णायक बढ़त
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो तिहाई बहुमत हासिल हो गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी ने 31 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. 16 सीटों पर उसके उम्मदीवारों को बढ़त हासिल है.
उत्तराखंड में 21 सीट पर भाजपा को जीत
उत्तराखंड में अबतक 32 सीटों के परिणाम घोषित किये गये हैं, जिनमें से 21 सीट पर भाजपा की विजयी मिली है, 10 पर कांग्रेस को जीत मिली है और एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी जीती है.
उत्तराखंड में 15 सीट पर भाजपा और 4 पर मिली कांग्रेस को जीत
उत्तराखंड में अबतक 19 सीट के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं. जिनमें से 15 सीट पर भाजपा को और चार सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है.
उत्तराखंड में भाजपा को 4 सीट पर विजय, कांग्रेस तीन पर जीती
उत्तराखंड में अबतक सात सीटों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं, जिनमें से चार पर भाजपा को और तीन पर कांग्रेस को जीत मिली है. अभी भाजपा 44 सीट पर और कांग्रेस 15 सीट पर आगे चल रही है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गये हैं. उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी ने छह हजार वोटों से हराया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए