Live Updates

UP Breaking News Live: धर्मपरिवर्तन न करने पर युवती को जिंदा जलाया, लखनऊ बुलाकर बनाया बंधक और बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. इस हादसे में अब तक कुल 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. वहीं, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…..

विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन न करने पर युवती को जिंदा जलाया,नौकरी के बहाने लखनऊ बुलाकर बनाया बंधक और बेरहमी से पीटा…

कानपुर की रहने वाली एक किशोरी को धर्मांतरण का विरोध करना भारी पड़ गया.विरोध करने पर किशोरी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई.नौकरी का झांसा देकर किशोरी को लखनऊ बुलाया गया था.लखनऊ में किशोरी का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया लेकिन इसके लिए वह तैयार नही हुई तो उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से कई दिनों तक लोहे के तार से पीटा.इसके बाद भी जब युवती नही मानी तो उस पर मिट्‌टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया.मामलें की जानकारी परिजनों को लगी,तो वह बुधवार को लखनऊ पहुच गए और उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल,युवती की हालत नाजुक बनी हुई है.पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई.

5 दिन से लापता मार्केटिंग मैनेजर की यमुना नदी में मिली कार के बाद, आज नदी में मिला शव

आगरा: जिले की पेपर मिल में काम करने वाले मार्केटिंग मैनेजर 5 दिन पहले लापता थे. उनकी गाड़ी भी कई दिनों से लापता थी जो कि 2 दिन पहले दयालबाग में यमुना नदी से बरामद कर ली गई. लेकिन मार्केटिंग मैनेजर का कोई पता नहीं चला था. बुधवार को पुलिस को मार्केटिंग मैनेजर का शव यमुना नदी में उतराता हुआ मिला. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा की पुष्पांजलि सीजन में फ्लैट नंबर 504 में रहने वाले 55 साल के प्रकाश पेरवानी अपनी बुजुर्ग मां और दो बेटियों के साथ रहते थे और वह जीवनी मंडी स्थित पेपर मिल में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे. उनकी मां ने बताया था कि शनिवार 21 जनवरी को वह दयाल बाग स्थित रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने गए थे लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचे.

दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अगस्त 2022 को हुआ था. दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अलावा संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

आगरा में तीन दिन से लापता मार्केटिंग मैनेजर का मिला शव

आगरा में तीन दिन से लापता मार्केटिंग मैनेजर का शव मिला। यमुना नदी से बरामद प्रकाश पैरवानी का शव हुआ. पुलिस को सिकंदरपुर यमुना नदी में शव मिला. मैनेजर की कार यमुना से पहले बरामद हो चुकी है. कार समेत नदी में समा गए थे प्रकाश पैरवानी. बता दें पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है.

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, पूजा स्थलों, मॉल में चेकिंग

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, पूजा स्थलों, मॉल आदि पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, चेकिंग भी जारी है. सिविल पुलिस के अलावा PAC की भी तैनाती की गई है. इस बात की जानकारी ADG कानून-व्यवस्था, उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने दी

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल टीम ने अवैध शस्त्र तस्कर गिरोह का सदस्य अरेस्ट किया है. अभियुक्त से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार फसाहद को जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. 7 पिस्टल, 13 अदद मैग्जीन, 4 कारतूस बरामद हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola