ePaper
Live Updates

UP Weather Live: यूपी में बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, 28 जिलों को लेकर अलर्ट,​ बिजली गिरने की संभावना

Updated at : 08 Jul 2023 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Live: यूपी में बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, 28 जिलों को लेकर अलर्ट,​ बिजली गिरने की संभावना

UP Weather Live: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. शुक्रवार रात को एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इसके बाद शनिवार को लखनऊ सहित कई इलाकों में बरसात हुई. हालांकि इसका सभी जगह असर देखने को नहीं मिला. इस वजह से उमस के कारण लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को शनिवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वांचल के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. मानसून टर्फ इस समय उत्तर के तराई की ओर बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी से आती आद्र पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते चली पछुआ हवा के टकराने से मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:10 PM. 8 Jul 233:10 PM. 8 Jul

लखनऊ में उमस भरी गर्मी

लखनऊ में आसमान में बादल छाए हुए हैं. कुछ जगह हल्की बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक शाम से लेकर रात के दौरान एक बार फिर बारिश होने की संभावना है.

3:10 PM. 8 Jul 233:10 PM. 8 Jul

चक्रवात यहां हुआ सक्रिय

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक इस समय गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तरी ओडिशा के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब और इससे सटे दक्षिणी गुजरात पर है.

3:10 PM. 8 Jul 233:10 PM. 8 Jul

यूपी में 11 जुलाई को भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. कहीं कम कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है. अगले सप्ताह एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला सकता है. इस दौरान मानसून के फिर सक्रिय होने से भारी बारिश के आसार हैं. 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बरसात होने की संभावना है.

3:10 PM. 8 Jul 233:10 PM. 8 Jul

यूपी में 13 जुलाई तक बारिश का मौसम

प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है. सहारनपुर और आसपास के ज‍िलों में रात से ही बार‍िश हो रही है. लखनऊ और कानपुर में भी कुछ स्थानों पर बारिश का असर देखने को मिला. प्रदेश में फिलहाल 13 जुलाई तक अच्छी बारिश की स्थिति है.

3:10 PM. 8 Jul 233:10 PM. 8 Jul

इन जनपदों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया में भारी बार‍िश की चेतावनी दी है.

10:53 AM. 8 Jul 2310:53 AM. 8 Jul

यूपी में कई जगह बारिश, IMD ने 28 जनपदों को लेकर जारी किया अलर्ट

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. एनसीआर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात से तेज बारिश के बाद मौसम बदल गया है. वहीं शनिवार को प्रदेश के 28 जनपदों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कई जगह बिजली गिरने की संभावना है. इसे लेकर लोगों से तेज बारिश के दौरान खुले में नहीं निकलने की अपील की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola