Live Updates

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

Updated:
विज्ञापन

UP MLC Election Result 2022 Live: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों पर नौ अप्रैल को चुनाव हुआ था. मतगणना मंगलवार को 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में हुई. एमएलसी चुनाव परिणाम में 36 में से 33 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है. वहीं, 3 सीट निर्दलीय जीते हैं.

विज्ञापन

हमने किसी वोटर नहीं धमकाया : अन्नपूर्णा सिंह

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

एमएलसी चुनाव 2022 में निर्दल प्रत्याशी माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत का परचम लहराया वही बीजेपी प्रत्याशी की सुदामा पटेल को बुरी तरह से हार हुई है. अन्नपूर्णा सिंह ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत की. अपनी जीत का श्रेय अन्नपूर्णा सिंह ने अमित शाह और जनता को दिया. जो लोग भी यह आरोप लगाते रहे हैं कि हमारी तरफ़ अन्य प्रत्याशियों पर दबाव बनाया जा रहा था. वह सब बेबुनियादी बातें हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह जीत जनता के विश्वास व आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है. यूं ही जनता अपना प्रेम और विश्वास आगे भी हमपर बनाए रखे और मैं अच्छे प्रगति भरे कार्य जनता की भलाई के लिए करती रहूं. यही मेरी कामना है. एक महिला होने के नाते मैं महिला सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी. बाकी मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों के लिए मैं कदम से कदम मिलाकर चलूंगी. काशी विश्वनाथजी की कृपा रही है कि मुझे लगातार तीसरी बार जितने का आशीर्वाद मिला उनके चरणों में बारम्बार प्रणाम मेरा.’

यूपी एमएलसी चुनाव के परिणामों पर एक नजर…

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट के आंकड़े…

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी सीट पर भी भाजपा का कब्जा

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी सीट पर भी भाजपा का कब्जा. भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने दर्ज की जीत, सपा एमएलसी एवं प्रत्याशी अमित यादव रिंकू लंबे अंतर से हारे चुनाव.विधानसभा चुनाव 2022 में सपा प्रत्याशी के भाई पूर्व विधायक राजेश यादव शाहजहांपुर की मीरानपुर कटरा विधानसभा से करीब 300 वोट के मामूली अंतर से हारे थे चुनाव.

गोरखपुर-महाराजगंज में विजयी प्रत्याशी को मिला प्रमाण पत्र 

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

गोरखपुर-महाराजगंज प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में बीजेपी से सीपी चंद 4432 वोटों से हुए विजयी. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने जीत का दिया प्रमाण पत्र सौंपा.

फर्रुखाबाद-इटावा और कानपुर-फतेहपुर सीट का हाल

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा, SP शिखर से शून्य पर, 3 निर्दलीय जीते

फर्रुखाबाद-इटावा सीट से बीजेपी के प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जीत दर्ज की. 4139 मत बीजेपी को मिले. वहींं, सपा से हरीश यादव को मात्र 656 मत मिले. वहीं, कानपुर-फतेहपुर सीट से बीजेपी के अविनाश सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है. उनको 4619 मत मिले हैंं. सपा के दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव 299 मत मिले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola