Live Updates

UP Breaking News Live: अलीगढ़ के जवां स्वास्थ्य केन्द्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात तीन आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. इनमें चंदौली के पुलिस अधीक्षक बनाए गए विनीत जायसवाल का रविवार को हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया. वहीं यूपी 112 में तैनात ए. एलिजरसन को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अलीगढ़ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मात्र जवां स्वास्थ्य केन्द्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

अलीगढ़ – अलीगढ़ में सरकारी अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा के मानकों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां खरा उतरा है . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है. जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवां के सभी डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों ने ख़ुशी व्यक्त की है. मंगलवार को स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. सयुक्त निदेशक वी के सिंह , उप मुख्य चिकित्साधिकारी राहुल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए डॉक्टर अंकित सिंह सहित स्टाफ को बधाई दी है.

डॉ. सोनिया नित्यानंद केजीएमयू की नई कुलपति, डॉ. दीपा त्यागी बनी महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य 

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू का नया कुलपति बनाया गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसका आदेश जारी कर दिया है. वहीं डॉ. दीपा त्यागी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य बनाया गया है.

आम आदमी पार्टी तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी

लखनऊ में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा निकलेगी. सांसद संजय सिंह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संकल्प यात्रा निकालेंगे. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे.

अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी संभलकर बयान देने की सीख, मंदिर- मस्जिद की जगह महंगाई बेरोजगारी पर देंगे बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को निर्देश दिया है कि वह बीजेपी के एजेंडे से सतर्क रहे. अपनी प्रतिक्रिया को सोच समझकर दें. संभलकर दें. महंगाई, बेरोजगारी, PDA पर जमकर रखें अपने विचार-रखें. ‘हिंदू मुस्लिम एजेंडे के बजाय महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा करें. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए बीजेपी ने मंदिर- मस्जिद का राग छेड़ा है.

समस्या दूर करने को इंजीनियर जनतिनिधियों संग करेंगे बैठक

31 जुलाई से प्रारंभ हुए विद्युत जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंतागण जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और बिजली की समस्याओं के समाधान और सुधार हेतु सुझाव प्राप्त करेंगे.

शिवपाल यादव बोले- आजमगढ़ के सांसद निरहुआ नौटंकी करें, हमें करने दें राजनीति

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने ने आजमगढ़ में एक बार फिर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. जब मामला न्यायालय में है तो फिर मंदिर या मस्जिद है, यह कहने से नहीं होगा. न्यायालय का फैसला ही मान्य होगा. उन्होंने भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ के ‘चाचा आवें या भौजी, हम सबको हराकर भेजेंगे’ की टिप्पणी को लेकर कहा कि यह केवल नौटंकी है. जब वे नौटंकी करते थे, तो हम मुख्य अतिथि रहते थे. अब वे फिर नौटंकी करेंगे और हमें बुलाएंगे तो मुख्य अतिथि रहेंगे. वे नौटंकी करें और हम लोगों को राजनीति करने दें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola