UP Breaking News Live: मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ पहुंचे वाराणसी

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ वाराणसी पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

UP Breaking News Live: मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ पहुंचे वाराणसीसीएम योगी आदित्यनाथ ने की टीम-9 के साथ बैठक

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्‍होंने मास्क लगाने के साथ स्कूलों में बच्चों और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए. एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है. पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्धनगर में 103 और गाजियाबाद में 33 नए पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है.

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बंद लाउडस्पीकर

मथुरा में लाउडस्पीकर को लेकर नई गाइडलाइन जारी होने का मामला सामने आया है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बंद किया मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर.

आजम खान के आवास पर पहुंचे जयंत चौधरी

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी आज रामपुर में आजम खान के घर पहुंचे. जहां उन्होंने अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात की. जयंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आजम खान पर झूठे केस दर्ज कराए गए हैं. सभी को महंगाई के खिलाफ आगे आना चाहिए, आजम से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि, आजम साहब से पुराने रिश्ते हैं.

गोमती नदी से बरामद हुआ युवती का शव

लखनऊ में एक युवती ने गोमती नदी में छलांग लगी दी. कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया है. NDRF की टीम और गोताखोरों की टीम ने युवती की बॉडी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. खबर है कि देर रात युवती ने गोमती नदी में छलांग लगई थी.

यूपी में 10 हजार पैरामेडिकल की 6 माह में होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में 10 हजार पैरामेडिकल की 6 माह में होगी भर्ती. इसके अलावा 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. साथ ही आंगनबाड़ी में भी 6 माह में 20 हजार भर्तियां की जाएंगी. 1 साल में 50 हजार पदों पर होंगी भर्तियां. साथ ही 5 साल में 10 हजार स्वास्थ्य उप केंद्रों की स्थापना होगी. केजीएमयू में क्षय रोग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola