ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

Updated at : 04 Jun 2022 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:45 PM. 4 Jun 227:45 PM. 4 Jun

राष्ट्रपति ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

7:45 PM. 4 Jun 227:45 PM. 4 Jun

गीता प्रेस के शताब्दी कार्यक्रम में राष्ट्रपति 

गीता प्रेस के शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं गीता प्रेस की शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हो रहा हूं. पिछले जन्म के पुण्य का फल है जो मैं गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. गीता प्रेस को आगे बढ़ाने में भी हनुमान जी की ही कृपा रही है,हमारा तात्पर्य हनुमान प्रसाद पोदार से है. आध्यात्मिक सांस्कृतिक किताबों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य गीता प्रेस ने किया है.

7:45 PM. 4 Jun 227:45 PM. 4 Jun

गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर के गीता प्रेस पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है मौजूद है. राष्ट्रपति गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे. एक घंटे राष्ट्रपति गीता प्रेस के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

7:45 PM. 4 Jun 227:45 PM. 4 Jun

हापुड़ में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है. हापुड़ की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत हो गयी है. वहीं मुख्यमंत्री ने हापुड़ में बॉयलर फटने से लगी आग में हुई 6 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया.

2:48 PM. 4 Jun 222:48 PM. 4 Jun

गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

गोरखपुर एयरपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविन्द शनिवार दोपहर को पहुंचे.उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया.यहां से वह सीधे गोरखपुर सर्किट हाउस के लिए निकल गए.वहां आराम करने के बाद वह शाम 4.45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार कर लिया गया है. जफर हयात की पत्नी ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जफर हयात को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया है.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उपचुनाव की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा के उपचुनाव की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि रामपुर से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

जयंत चौधरी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कानपुर के कुछ लोगों ने कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद, श्रीनगर में ज़मीन ख़रीदने के सपने देखे होंगे. लेकिन आज देश, कश्मीर और कानपुर में इतनी मज़बूत सरकार है, कानपुर वसियों को कश्मीर जाने की ज़रूरत ही नहीं है.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपनी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच गए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद भी मौजूद हैं. गोरखपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की समीक्षा बैठक शुरू

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है. विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक में जिला अध्यक्ष और सभी प्रत्याशी शामिल हैं. यह बैठक हारे हुए सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को लेकर की जा रही है. बैठक में समीक्षा के बाद संगठन में बदलाव किया जाएगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 2024 को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

 कानपुर हिंसा पुलिस खुफिया तंत्र की विफलता- मायावती

कानपुर हिंसा के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, मा. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक. सरकार को समझना होगा कि शान्ति व्यवस्था के अभाव में प्रदेश में निवेश व यहां का विकास कैसे संभव?

कानपुर हिंसा की उच्च-स्तरीय जांच की मांग

मायावती ने आगे लिखा, सरकार इस घटना की धर्म, जाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वतंत्र व निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटना आगे न हो. साथ ही, लोगों से शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तेजक भाषणों आदि से बचने की भी अपील.

2:30 PM. 4 Jun 222:30 PM. 4 Jun

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं. ओपीडी और इमरजेंसी में मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं. कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है.

8:05 AM. 4 Jun 228:05 AM. 4 Jun

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज गोरखपुर दौरा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपनी दो दिवसीय दौरे पर दोपहर 12:15 पर गोरखपुर पहुंचेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद भी रहेंगी .गोरखपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे

8:05 AM. 4 Jun 228:05 AM. 4 Jun

ज्ञानवापी में आज पूजा करने का ऐलान

ज्ञानवापी परिसर में अभिषेक के ऐलान का मामला गर्माया हुआ है. स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने संतों के साथ 4 जून यानी आज परिसर में पूजन करने का ऐलान किया है. हालांकि, जिला प्रशासन ने उन्हें पूजा करने की अनुमति नहीं दी है. मामला विचाराधीन होने के चलते अनुमति नहीं मिली. काशी में आज पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

8:05 AM. 4 Jun 228:05 AM. 4 Jun

कानपुर में पुलिस कमिश्नर और डीएम ने की पैदल मार्च

कानपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. घटना के बाद इलाके में पुलिस कमिश्नर और डीएम ने पैदल मार्च किया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से की पूछताछ. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, उपद्रवियों पर लगाया जाएगा एनएसए.

6:47 AM. 4 Jun 226:47 AM. 4 Jun

स्वतंत्र देव सिंह का आज बहराइच और श्रावस्ती का दौरा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बहराइच और श्रावस्ती के दौरे पर रहेंगे. सुबह 9:15 बजे बहराइच में बहरौली तटबंध पर कटान परियोजना का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सुबह 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, सुबह 11 बजे अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक करेंगे. दोपहर 12 बजे बीजेपी कार्यालय पर प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. दोपहर 3:30 बजे श्रावस्ती में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola