India Vs Sri Lanka Highlights: भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

IND vs SL 2nd ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले गये दूसरे वनडे में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया. पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने 43.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 64 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव और उमरान मलिक ने 3-3 विकेट झटके. बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को चार विकेट से हराया. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई. पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने 43.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 64 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव और उमरान मलिक ने 3-3 विकेट झटके.

भारत का छठा विकेट गिरा, अक्षर पटेल आउट

भारतीय टीम को 40वें ओवर की पांचवी गेंद पर अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका लगा. अक्षर 21 रन बनाकर धनंजय की गेंद पर कैच आउट हुए. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव क्रीज पर आए.

भारत को लगा पांचवा झटका, हार्दिक पांड्या आउट

टीम इंडिया को 35वें ओवर की पहली ही गेंद पर पांचवा झटका लगा. हार्दिक पांड्या 36 रन बनाकर करुणारत्ने की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल क्रीज पर आए.

26 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 4 विकेट पर 127 रन

26 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिया है. इस समय क्रीज पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भारत का चौथा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट

14.2 ओवर पर भारत ने श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा विकेट खोया. श्रेयस 28 रन बनाकर रजिथा की गेंद पर LWD आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए.

विराट कोहली आउट, भारत को लगा तीसरा झटका

टीम इंडिया को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक और झटका लगा. भारत ने विराट कोहली के रूप में तीसरा विकेट गंवाया. कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हो गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola