Hockey World Cup 2023: शूटआउट में न्यूजीलैंड से 4-5 से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर
Hockey World Cup 2023: भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, एक सपना ही रह गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ शूटआउट तक चले मुकाबले में 4-5 से हारकर भारत बाहर हो गया है. इस जीत के बाद न्यूजीलैंड को क्वार्टरफाइनल में जगह मिल गयी है. भारत की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जग शमशेर सिंह शूटआउट को गोल में नहीं बदल पाये. हालांकि मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इससे पहले रविवार को शाम साढ़े चार बजे से शुरू हुए पहले क्रॉसओवर मुकाबले में स्पेन ने शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया है. इससे पहले मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा था.
न्यूजीलैंड से शूटआउट में 4-5 से हारा भारत
भारत का हॉकी वर्ल्ड कप का सफर यहीं समाप्त हो गया है. न्यूजीलैंड से शूटआउट में 4-5 से हारकर भारत बाहर हो गया. न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड कप जीतने का भारत का सपना पूरा नहीं हो सका. टीम इंडिया ने खेल के दौरान कई गलतियां की. पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारत के लिए महंगा साबित हुए. आखिरी क्वार्टर में भारत के लचर प्रदर्शन फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने स्कोर को 3-3 से बराबर किया.
शूटआउट के बाद भी स्कोर 3-3 से बराबर
दोनों टीमों को शूटआउट के लिए पांच-पांच मौके दिये गये, लेकिन स्कोर उसके बाद भी 3-3 से बराबर पर रहा. रिजल्ट के लिए अब भी इंतजार करना होगा.
फुल टाइम तक स्कोर बराबर, शूटआउट से होगा फैसला
फुल टाइम तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 3-3 से बराबर रहा. अब शूटआउट के माध्यम से विजेता फैसला किया जायेगा.
न्यूजीलैंड ने स्कोर किया बराबर
न्यूजीलैंड ने तीसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया है. दोनों टीमों के स्कोर अब 3-3 पर पहुंच गये हैं.
तीसरे क्वार्टर में स्कोर 3-2
तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड ने अपने गोल की संख्या दो कर ली. भारत अब भी 3-2 से आगे हैं. चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत अपनी बढ़त को और मतबूत करना चाहेगा, जिससे कि हार की कोई गुंजाइश न रहे.
भारत ने दागा तीसरा गोल
भारत ने तीसरा गोल दागकर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत के लिए 40वें मिनट में वरुण कुमार ने गोल किया.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए