IND Vs NZ 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदा, हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी

Updated:
विज्ञापन

India Vs New Zealand 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 168 रन से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया. भारत की धमाकेदार जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाये. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के नाबाद 126 रनों की पारी के दम पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में केवल 66 रन पर ढेर हो गयी.

विज्ञापन

टी20 में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. यह दो देशों के बीच खेले गए मैच में जीत का सबसे बड़ा अंतर है. इससे पहले भारत ने आयरलैंड को 2018 में 143 रन से हराया था. टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 2018 में 143 रन से हराया था. जबकि 2019 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 137 रन से हराया था.

हार्दिक पांड्या ने चटकाये सबसे अधिक 4 विकेट

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 4 झटका दिया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 4 खिलाड़ियों को शिकार बनाया. जबकि अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिये.

भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 168 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत की धमाकेदार जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बड़ी भूमिका रही. भारत के 234 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में केवल 66 रन पर ढेर हो गयी.

न्यूजीलैंड को 9वां झटका

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 9वां झटका दिया. पांड्या ने टिकनर को अपना चौथा शिकार बनाया. पांड्या ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर चार विकेट चटकाये. न्यूजीलैंड की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 66 ही बना पायी है.

पांड्या की घातक गेंदबाजी, लॉकी फर्ग्यूसन को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजलैंड को 8वां झटका दिया. उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को शून्य के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. पांड्या ने अब तक 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाया है.

मावी ने न्यूजीलैंड को दिया 7वां झटका, ईश सोढ़ी आउट

शिवम मावी ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले मिचेल सेंटनर को आउट किया. फिर ईश सोढ़ी को अपना दूसरा शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola