Ind vs Afg: दिल्ली में रोहित शर्मा का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत
New Delhi: India’s captain Rohit Sharma and Ishan Kishan run between the wickets during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 11, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_11_2023_000328B)
India vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में बुधवार को भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंद डाला. अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर बनाया, तो भारत ने रोहित शर्मा की 130 रनों की तूफानी पारी के दम पर 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है, जबकि अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत थी. आज के मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar का यह लाइव अपडेट…
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की लगातार दूसरी जीत
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है. जबकि अफगानिस्तान को लगातार दूसरी हार मिली है. भारत की ओर से ईशान किशन ने 47 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाये. जबकि विराट कोहली ने 56 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने भी 23 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने चौका जड़कर भारत को जिताया.
भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में बुधवार को भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंद डाला. अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर बनाया, तो भारत ने रोहित शर्मा की 130 रनों की तूफानी पारी के दम पर 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारत जीत से 18 रन दूर
भारत वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत से केवल 18 रन दूर है. इस समय विराट कोहली 43 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर दो विकेट पर 33 ओवर में 255 रन है.
28 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 221 रन
28 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बन गया है. इस समय विराट कोहली 34 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. IND 221/2 (28)
रोहित शर्मा तूफानी शतक जड़ आउट, भारत को दूसरा झटका
भारत को 26वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 84 गेंदों में 5 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया.
रोहित शर्मा का तूफानी शतक, भारत को स्कोर 200 के पार
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी शतक जमाया है. रोहित 130 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनका साथ विराट कोहली 17 रन बनाकर दे रहे हैं. 25 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 202 हो गया है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए