Live Updates

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले- हमें अपनी शिक्षा नीत‍ि को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर लाना होगा

Updated:
विज्ञापन

PM Narendra Modi Varanasi Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी विधानसभा चुनाव के लगभग 4 महीने बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं. पीएम मोदी एक जनसभा के दौरान 1743 करोड़ की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. अपने करीब साढ़े चार घंटे के काशी दौरे के दौरान 553.76 करोड़ की तीस योजनाओं का लोकार्पण और 1220.58 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

‘हमें अपनी शिक्षा नीत‍ि को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर लाना होगा’

उन्‍होंने एक किस्‍सा सुनाते हुये कहा, ‘एक बार जब मैं गुजरात का सीएम था. मुझे कुछ स्‍टूडेंट्स ने एक तोहफा दिया. उसकी मदद से हमने कई प्रोजेक्‍ट पर काम किए.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘नई नीति में पूरा फोकस बच्चों की प्रतिभा और च्‍वाइस के हिसाब से उन्हें स्‍कील्‍ड बनाने पर है. हमारे युवा स्‍कील्‍ड हों, कांफीडेंट हों, प्रैक्‍टि‍कल और कैलकुलेटिव हो, शिक्षा नीति इसके लिए जमीन तैयार कर रही है. आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं. स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में जहां पहले केवल सरकार ही सब करती थी वहां अब प्राइवेट प्लेयर्स के जरिए युवाओं के लिए नई दुनिया बन रही है. उन्‍होंने कहा, ‘हमें अपनी शिक्षा नीत‍ि को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर लाना होगा.

‘अपनी यून‍िवर्स‍िटी को अब बदलने का समय आ गया है’

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीत‍ि पर प्रकाश डालते हुये उन्‍होंने कहा कि भव‍िष्‍य की जरूरतों को देखते हुये नई शिक्षा नीत‍ि को अपनाना होगा. उन्‍होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में कॉलेजों में 55 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई है. देश में किये गए कई प्रयासों से यह पर‍िणाम मिल रहा है कि दुन‍िया की नामी यून‍िवर्स‍िटीज में अपने देश के शिक्षण संस्‍थानों को भी स्‍थान मिलने लगा है.

आज का बच्‍चा गूगल से ज्ञान पा रहा है : पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज का बच्‍चा गूगल को देख-समझकर आपसे सवाल पूछ रहा है. घरवाले सोचते हैं कि ये सिर खा रहा है. मगर मेरा मानना है कि इसका अर्थ यह हुआ क‍ि आज का ज्ञानी उन्‍हें जवाब नहीं दे पा रहा है. अब यद‍ि वे बच्‍चे आगे जाकर आज की शिक्षा पाएं तो क्‍या दस साल बाद यह नीत‍ि उनके योग्‍य होगी?

मैं काशी का सांसद हूं, आप मेरी काशी में पधारे हैं : पीएम 

शिक्षा समागम कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षाव‍िदों से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं काशी का सांसद हूं, आप मेरी काशी में पधारे हैं. यद‍ि आपको कोई भी असुव‍िधा होती है तो मैं उसके जिम्‍मेदार होऊंगा.’ उन्‍होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक यहां पर जो चर्चा होगी वह राष्‍ट्रीय श‍िक्षा नीत‍ि को मजबूत करेगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य बताते हुये उन्‍होंने कहा कि इसका लक्ष्‍य है शिक्षा को 2021 के अनुरूप बनाना. हमारी पुरानी शिक्षा नीत‍ि को कुछ ऐसा बना दिया गया है जिसमें सफलता का अर्थ सिर्फ नौकरी पाना ही रह गया था. यह अंग्रेजों की बनाई शिक्षा पद्धत‍ि है. इसमें अब आधुन‍िक प्रयोग करने की आवश्‍यकता है.

शिक्षाव‍िदों को सीएम योगी ने सराहा…

पीएम मोदी अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. इस बीच कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाव‍िद आये हुए हैं. इसके लिए सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सबका आभार जताया.

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ कर रहे संवाद

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी आगमन पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ अब कार्यक्रम को संबोध‍ित कर रहे हैं. इस बीच उन्‍होंने मं�� पर मौजूद हर शख्‍स का अभि‍नंदन करते हुये कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को विकस‍ित करने में अहम भूम‍िका अदा की है.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola