PM Modi Varanasi Visit Live :केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के यहां भी गए पीएम मोदी
PM Modi Visit Live Update Today 7 July 2023: पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई दिन शुक्रवार यानि आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर और वाराणसी पहुंचे हैं. गोररखपुर में पीएम मोदी गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में शिरकत के दौरान पीएम मोदी ने दो पुस्तकों का विमोचन किया. इसके बाद पीएम मोदी गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस एवं जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 02 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे. फिर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के यहाँ भी गए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर दौरे में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के यहाँ भी गए. गीता प्रेस से निकलने के बाद वे उनके घर रूके.यूपी में चुनाव के हिसाब से कुर्मी वोट को महत्वपूर्ण माना जाता है. पिछड़ों में यादव के बाद इस बिरादरी के वोटरों की भूमिका निर्णायक रही है.
बिना भेदभाव के आखिरी लाभार्थी तक पहुंचा योजना का लाभ ही सरकार के सेकुलर होने का प्रमाण : पीएम मोदी
वाराणसी के वाजिदपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, सपा- बसपा आदि विपक्षी दलों का नाम लिए बिना कहा कि जिन दलों ने अतीत में नाकाम सरकारें चलाई वह लाभार्थी का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं. आज भारत के इतने साल बाद लोकंत्रत सही मायने में सही लोगों तक पहुंचा है. पहले सिर्फ गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे. भाजपा सरकार में लाभार्थी तक योजनाओं को पहुंचा. ये सरकार के सेकुलर होने का उदाहरण है. भाजपा सरकार में आखिरी लाभार्थी को खोजकर उसको योजना का लाभ पहुंचाया गया. इससे दलाली की दुकान बंद हो गई. भ्रष्टाचार की दुकान बंद हो गई. पीएम मोदी ने कहा कि
” जे भी बनारस आइव, खुश होकर जाई “: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को लुभाने के लिए लिए भी स्थानीय बोली का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि “जे भी बनारस आइव, खुश होकर जाई”. पीएम ने कहा कि आजकल काशी के लेाग बहुत व्यस्त है. काशी में रौनक ज्यादा ही हो रही है. देश दुनिया से हजारों शिव भक्त बाबा को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं. विकास योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के अधिकतर घर महिलाओं के नाम मिल रहे हैं. जिनके नाम पर पहली बार कोई प्रापर्टी रजिस्टर हुई है. भाजपा सरकार ने एक परिवार और एक पीड़ी के लिए योजनाएं नहीं बनाई हैं. बल्कि आने वाली पीढ़यों को ध्यान में रखकर काम किया है. चार करोड़ से अधिक परिवारों को परएम आवास योजना के पक्के घर मिल चुके हैं. एक दशक तक राज 2014 से पहले की सरकरों पर खुलकर हमला बोला. उनकी नीयत पर भी सवाल उठाया.
41 वीं वार काशी पहुंचे पीएम मोदी ने ₹12,110 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ₹12,110 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया. 1.6 करोड़ लाभार्थियों को PVC कार्ड वितरण, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण व पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 4.51 लाख आवासों का गृह प्रवेश व चाबी वितरित की गई. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विशेषकर काशी के विकास में पीएम मोदी के योगदान का बखान किया.
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने घाटों के पुनर्विकास मॉडल का निरीक्षण किया
मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास मॉडल का निरीक्षण किया. उनके साथ मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपान आनंदीबेन पटेल भी हैं. पीएम मोदी ने हरिश्चंद्र घाट का भी दौरा किया. इसके बाद वह जनसभा स्थल वाजिदपुर पहुंचे. वाराणसी में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में जनसभा करने पहुंच रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचने वाले हैं. पीएम मोदी वाराणसी के वाजिदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए