Live Updates

PM Modi Deoghar Visit: PM मोदी देवघर से हुए रवाना, पटना में शताब्दी स्तंभ का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Deoghar Visit Live Updates: पीएम मोदी मंगलवार को देवघर में थे. इस दौरान 16,835 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर राज्य की जनता को सौगात दिये. वहीं, देवघर एयरपोर्ट के साथ-साथ 250 बेड के देवघर एम्स का उद्घाटन किया. इसके अलावा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना भी किये. पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चन किये. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बाबाधाम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को संकल्प लेने की अपील की. वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए शॉर्टकट की राजनीति से बचने की अपील भी की.

विज्ञापन

देवघर से रवाना हुए पीएम मोदी

देवघर : एक दिवसीय देवघर आये पीएम मोदी शाम पांच बजे के बाद पटना के लिए रवाना हो गया. एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन समेत झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. पीएम मोदी बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा शताब्दी स्तंभ का लोकार्पण करते हुए विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित किये.

पीएम मोदी ने देवघर कॉलेज ग्राउंड से लोगों को किया संबोधित

– बाबाधाम को स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी सबकी हो. स्वच्छता के लिए शपथ लें.

देवघर : पीएम मोदी ने देवघर कॉलेज ग्राउंड से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए एेतिहासिक रहा. 16 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ. देवघर एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान शुरू हुई. देवघर एम्स में गरीबों के इलाज के लिए और सुविधा की व्यवस्था हुई. इस दौरान उन्होंने शाॅर्ट कट की राजनीति करने वालों से सावधान रहने की बात कही. वहीं, बाबाधाम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी से अपील की.

– पीएम मोदी अपने संबोधिन में शॉर्ट कट की राजनीति करने वालों से सचेत रहने की अपील की

– जिस देश की राजनीति शॉर्ट कट पर आधारित होता है, उसका एक न एक दिन शॉर्ट सर्किट हो जाता है. ऐसे शॉर्ट कट राजनीति करने वालों से दूर रहना है

– सिंदरी खाद कारखाना फिर से शुरू होगा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है – झारखंड के गरीब और आदिवासियों को पलायन नहीं करना पड़े, इसको लेकर केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola