Live Updates

Patna Rajiv Nagar Live : राजीव नगर में हुई कार्रवाई को संजीव चौरसिया ने बताया दमनकारी, देखें फोटो-वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Patna Rajiv Nagar Live : पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर के इलाके में प्रशासन 70 मकानों को ध्वस्त करने में जुट गयी है. स्थानीय लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. आवासीय बोर्ड ने यहां लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया था. तब से विरोध जारी है.

विज्ञापन

संजीव चौरसिया ने कार्रवाई को बताया दमनकारी 

पटना के राजीव नगर में जिला प्रशासन द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन को बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने दमनकारी कार्रवाई बताया है. हैदराबाद से वीडियो बनाकर जारी बयान में संजीव चौरसिया ने कहा है कि राजीव नगर की 20 एकड़ की जमीन को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश सरासर गलत है.

राजीव नगर में 12 लोग गिरफ्तार

पटना के राजीव नगर में जारी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों और पुलिस की झड़प हुई है. पुलिस ने दीघा भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी ने बताया कि मकान तोड़ने का काम शुरू हो गया है. शाम तक अवैध निर्माण वाले सभी मकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे.

पप्पू यादव को मकान मालिकों से मिलने नहीं दिया गया 

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज नेपाली नगर पहुंचे हैं. लेकिन यहां जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रशासन द्वारा मकान के मालिकों से बातचीत नहीं करने दी गई है.

अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची पुलिस पर हमला

नेपाली नगर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. जिससे सिटी एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.

फिर से तोड़ने की करवाई शुरू

पटना के राजीव नगर में लोगों के गुस्से के बाद कुछ देर के लिए तोड़ने की कार्रवाई रोक दी गई थी. जिसे फिर से शुरू कर दिया गया है.

जिला प्रसाशन ने मृत्यु का किया खंडन 

राजीव नगर में आज सुबह से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया है. 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है. मृत्यु के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है जिला प्रशासन उसका खंडन करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola