PAK vs NEP Highlights: एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, नेपाल को 238 रन से हराया
Pakistan Vs Nepal Asia Cup 2023 Highlights: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने एशिया कप 2023 का आगाज जीत के साथ किया है. पाकिस्तान ने नेपाल को पहले मैच में 238 रन से हरा दिया है. 343 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 23.4 ओवर में ही 104 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 151 रन और इफ्तिखार 109 रन की पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में शादाब खान ने सर्वाधिक 4, शाहीन और रउफ ने दो-दो विकेट लिए. नसीम शाह और नावाज को 1-1 विकेट चटकाए.
पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया
पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 का आगाज जीत के साथ किया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में उसने नेपाल को 238 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 342 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान बाबर आजम ने 151 रन और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन की पारी खेली. जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने सर्वाधिक 4, शाहीन और रउफ ने दो-दो विकेट लिए. नसीम शाह और नावाज को 1-1 विकेट हासिल किए.
नेपाल का पांचवा विकेट गिरा, सोमपाल कामी आउट
82 के स्कोर पर नेपाल को एक और बड़ा झटका लगा. सोमपाल कामी 28 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर आउट हो गए. दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले दीपेंद्र सिंह ऐरी क्रीज पर आए हैं.
मुश्किल में नेपाल की टीम
नेपाल की पारी काफी मुश्किल में नजर आ रही है. शाहीन और नसीम के सामने नेपाल के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं. 13 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन है.
नेपाल का तीसरा विकेट गिरा, आसिफ शेख आउट
नेपाल टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है, टीम को तीसरा झटका भी बहुत जल्दी लग गया. इस दौरान तीसरे बल्लेबाज के रूप में आसिफ शेख को नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया.
नेपाल के दो विकेट गिरे
नेपाल टीम का पहला विकेट कुशल भुर्टेल के रूप में गिरा, इस दौरान यह नेपाली बल्लेबाज 8 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हो गया. जबकि टीम को दूसरा झटका कप्तान रोहित पौडेल के रूप में लगा. एक ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 10/2 है. दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले आरिफ शेख क्रीज पर आए हैं.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए