Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर राफेल और प्रचंड की दहाड़, देखें झांकियों की मनमोहक तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Republic Day Parade 2023: देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण किया. जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी. मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतह अल सीसी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि थे. राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए जिन्होंने भारत का गणतंत्र दिवस समारोह देखा है. गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता, सांस्‍कृतिक विविधता, आत्‍मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी ने गणतंत्र दिवस परेड देखी

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी बृहस्पतिवार को दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए जिन्होंने भारत का गणतंत्र दिवस समारोह देखा है. मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. उन्होंने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक नेताओं के साथ कर्तव्यपथ पर रंगारंग गणतंत्र दिवस परेड देखी. यह पहला अवसर है जब मिस्र के किसी राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया है.

सलामी मंच के ऊपर 02 अपाचे हेलीकॉप्टर और 02 एएलएच एमके -4 विमान ऐरोहैड ने दिखाया करतब

सलामी मंच के ऊपर 02 अपाचे हेलीकॉप्टर और 02 एएलएच एमके -4 विमान ऐरोहैड ने करतब दिखाया.

गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान शामिल

74वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हुए.

भगवान कृष्ण का ‘विराट स्वरूप’ और कुरुक्षेत्र के दृश्य हरियाणा की झांकी के केंद्रबिंदु रहे

महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप’ देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे. हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं. आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था.

उत्तराखंड की झांकी में वन्यजीवन, धार्मिक स्थलों को दर्शाया गया

राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में उत्तराखंड की झांकी में वन्यजीवन और धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित किया. उत्तराखंड की झांकी में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया जिसमें हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई तरह के पशु पक्षी विचरण करते नजर आए.

74वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में नारी शक्ति को दर्शाया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola