Breaking News : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 3.5 फीसदी हिस्सा बेचेगी सरकार
Breaking News Live updates: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली का बजट पेश किया. पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी क्षेत्र में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप महसूस किये गये. सोमवार रात दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज जारी करेगी 125 उम्मीदवारों की लिस्ट. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 3.5 फीसदी हिस्सा बेचेगी सरकार
सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी 2,450 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी, जिससे उसे करीब 2,800 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है. एचएएल ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी.
कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म पुरस्कार
बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में देश के प्रमुख उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है. इसके अलावा, एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया है.
पंजाब विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर
पंजाब विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने के बाद पार्टी विधायकों के आसन के समक्ष आ जाने और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्र सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाए जाने की शिअद द्वारा आलोचना किए जाने के कारण बुधवार को खूब हंगामा हुआ. विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष के नेता व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अध्यक्ष से उनकी पार्टी द्वारा कानून-व्यवस्था पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव के बारे में पूछा. विधानसभा अध्यक्ष कुल्तार सिंह संधवान ने बताया कि प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया है. इस पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के विधायक और आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करने लगे.
अमेरिका में गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
न्यूज चैनल आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली में किया है भारी निवेश : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्रों में भारी निवेश किया है. यह बजट स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक दिल्ली पर केंद्रित है.
केरल में रोजाना हो रही कोरोना की समीक्षा : स्वास्थ्य मंत्री
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन कोविड मामलों की समीक्षा की जा रही है। राज्य में कोविड क्लस्टर नहीं बने हैं। जिला और अस्पताल अस्पतालों के लिए सर्ज प्लान तैयार करेंगे। और जीनोम अध्ययन किए जाएंगे.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए