Live Updates

Jharkhand Weather Update: पलामू का पारा 39 डिग्री पहुंचा, रांची का 35.8 डिग्री

Published at :06 May 2023 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Update: पलामू का पारा 39 डिग्री पहुंचा, रांची का 35.8 डिग्री

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

पलामू का पारा 39 डिग्री पहुंचा, रांची का 35.8 डिग्री

झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का तापमान 3.8 डिग्री चढ़कर 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. वहीं, डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम है. जमशेदपुर का तापमान 2.7 डिग्री बढझ़कर 37.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यहां का भी अधिकतम तापमान अभी 1.4 डिग्री कम है.

10 मई तक 40 डिग्री हो जाएगा कई जिलों का तापमान

झारखंड में गर्मी लोगों को फिर परेशान करेगी. अगले चार पांच दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़तरी होगी. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 मई तक कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

Jharkhand Weather Update: पलामू का पारा 39 डिग्री पहुंचा, रांची का 35.8 डिग्री

झारखंड का तापमान आज भी सामान्य से कम, गर्मी से राहत

लगातार 2-4 दिनों की बारिश के कारण झारखंड के तापमान में काफी गिरावट आयी थी, लेकिन अब झारखंड का पारा थोड़ा बढ़ गया है. हालांकि, राज्य का तापमान अभी भी सामान्य से कम ही है. आज राजधानी रांची का तापमान 32 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 5.1 कम है. देखें झारखंड के अन्य जिलों का तापमान…

Jharkhand Weather Update: पलामू का पारा 39 डिग्री पहुंचा, रांची का 35.8 डिग्री

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री तक जाएगा राज्य का तापमान

रांची मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड के मौसम में बदलाव की उममीद नहीं है. इस दौरान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अिधकतम तापमान फिलहाल 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. यह 40 डिग्री सेल्सिय के आसपास जा सकता है.

झारखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. झारखंड में 6, 7, 8 और 9 मई को मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम केंद्र रांची ने की है. आईएमडी रांची ने कहा है कि इस दौरान आसमान भी साफ रहेंगे. वहीं, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

गुरुवार तक कई जगहों में तेज बारिश के साथ चली थीं हवाएं

झारखंड के कई जिलों में गुरुवार तक बारिश हुई. तेज हवाएं भी देखने को मिली, तो कहीं धूप और छांव दौर चलता रहा. इस मौसम में लोगों को गर्मी से राहत थी. वहीं शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई. हालांकि, इस बीच कुछ जगहों में हल्की बारिश होती रही. जिससे तापमान सामान्य से कम रहा. अब झारखंड के तापमान में और बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola