Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: पंकज मिश्रा मामले में 15 दिसंबर तक ईडी को जवाब देने का नोटिस

Updated at : 05 Dec 2022 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News Live: पंकज मिश्रा मामले में 15 दिसंबर तक ईडी को जवाब देने का नोटिस

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत अन्य जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

15 दिसंबर तक ईडी को जवाब देने का नोटिस

पंकज मिश्रा मामले में आज ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. जहां ईडी को 15 दिसंबर तक जवाब देने को कहा गया है.

पंकज मिश्रा सीआईपी शिफ्ट

जेएमएम नेता पंकज मिश्रा को सीआईपी शिफ्ट किया गया है. आज उन्हें सीआईपी ले जाया गया है. बताते चलें कि इससे पहले पंकज मिश्रा रिम्स में इलाजरत थे.

पलामू में विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म, पिता को भी पीटा

पलामू जिले के तरहसी में विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपियों ने इसका विरोध करने पर लड़की के पिता के साथ भी मारपीट की है. इसमें उसके पिता जख्मी हो गए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है.

रांची के ईडी ऑफिस पहुंचे जेल अधीक्षक हामिद अख्तर

रांची : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर सोमवार को रांची के ईडी ऑफिस पहुंचे. ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. आपको बता दें कि ईडी ने उन्हें पांच दिसंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.

धनबाद के टुंडी में हाथियों ने मचाया उत्पात

झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी में हाथियों ने सोमवार की सुबह जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने एक घर को तोड़ डाला. इस क्रम में फसलों को रौंदा दिया. ये घटना टुंडी थाना क्षेत्र के दोमुंडा गांव की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola