Jharkhand Breaking News: झारखंड के नौ IPS अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड के नौ IPS अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन

रांची : झारखंड कैडर के 2010 बैच के नौ आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गयी है. इनमें जैप वन समादेष्टा वाईएस रमेश, सीआईडी एसपी कार्तिक एस, एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा, हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे, सीआइडी एसपी संध्या रानी मेहता, जैप-10 कमांडेंट धनंजय कुमार सिंह, जैप-4 कमांडेंट अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल और कुमार रविशंकर शामिल हैं. इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

सिमडेगा में ट्रेलर की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत

सिमडेगा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. मृतकों की पहचान बुधरा टोली निवासी विनीत डुंगडुंग और बोलबा थाना इलाके के अलिंगुड़ निवासी सोनू डुंगडुंग के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, एक बुलेट में सवार होकर तीन युवक सिमडेगा से ठेठईटांगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से ट्रेलर ठेठईटांगर से सिमडेगा की ओर आ रही थी. अर्जुनडोड़ा मोड़ में बुलेट स्कीट कर गयी. उक्त घटना में बुलेट में सवार दो युवक रोड में गिर गए जबकि एक युवक रोड के किनारे फेंका गया. रोड में गिरे हुए दोनों युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए. एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को पुलिस सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल लाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल के एक अन्य युवक की भी मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

खूंटी में वाहन जांच के दौरान हाथापाई करने के मामले में एसपी ने दिया जांच का आदेश

खूंटी : वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा लोगों पर हाथ उठाए जाने के मामले में भुक्तभोगी डीएवी स्कूल के शिक्षक उमाकांत नंदा ने एसपी अमन कुमार को लिखित शिकायत किया है. शिकायत के आधार पर एसपी अमन कुमार ने इंस्पेक्टर शाहिद रजा को मामले का जांच करने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि किसी पर हाथ उठाया जाना गलत है. जांच में दोषी पाये जाने पर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जायेगा. मालूम हो कि गुरुवार की शाम शहर के भगत सिंह चौक में वाहन जांच अभियान के दौरान डीएवी स्कूल के शिक्षक बिना हेलमेट पहने बाइक से जा रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट किया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री सहित उपायुक्त और एसपी को ट्वीट कर दिया. लोगों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचकर एसडीओ अनिकेत सचान ने मामला शांत कराया था.

घरेलू विवाद में चक्रधरपुर में मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवक ने दी जान

बड़ाबांबो : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच दातीबेगुना गांव के पास तीसरी रेलवे लाइन में शुक्रवार को चक्रधरपुर शहर के पोटका निवासी 32 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर शहर के पोटका निवासी स्वर्गीय मार्टिन तिग्गा का 32 वर्षीय पुत्र अमित तिग्गा और उसकी पत्नी के बीच शुक्रवार की सुबह कुछ बात को लेकर झड़प हो गई. इसके बाद अमित गुस्से से अपने घर से भाग निकला. दिन के 10 बजे अमित का दातीबेगुना गांव के पास तीसरी रेलवे लाइन पर शव मिला. लोगों ने बताया कि अमित चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

गिरिडीह के देवरी में खेलने के दौरान पानी के टब में बच्ची गिरी, हुई मौत

देवरी : खेलने के दौरान पानी के टब में गिर जाने से चौदह माह के बच्ची की मौत हो गयी. घटना गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह गांव में है. जानकारी के मुताबिक, बेड़ोडीह गांव निवासी प्रदीप वर्मा की बेटी प्रियल कुमारी उर्फ प्रिया शुक्रवार को खेलने के क्रम में पानी की टब में गिर गयी. पानी टब में गिरी बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी लाया गया. जहां पर नाजुक स्थिति को देखकर गिरिडीह रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्प्ताल ले जाने के क्रम में रस्ते में बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत से गांव में मातम पसर गया है.

कोडरमा में जन्मदिन की पार्टी में सिक्सर से काटा केक, बिहार के दो युवक गिरफ्तार

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में सिक्सर से केक काटने का एक मामला सामने आया है. एसपी को सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवक बिहार के बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola