Jharkhand Breaking News LIVE: बोकारो के बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
बोकारो के बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी
रांची : बोकारो के बाद अब रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. पशुपालन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है. विभाग द्वारा जांच के लिए मुर्गियों का सैंपल भोपाल भेजा गया था. पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए एहतियात बरतने का निर्देश दिया है.
चार नाबालिगों को दिल्ली में बेचने की दोषी दो महिलाओं को 10-10 साल की सजा
गुमला की चार नाबालिग स्कूली छात्राओं को काम दिलाने के नाम पर दिल्ली में बेचने की दोषी रायडीह जमगई निवासी ललिता कुमारी व गोधेश्वरी कुमारी को एडीजे-वन दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
धनबाद में मिठाई दुकानदार को मारी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट
बाघमारा, शंकर प्रसाद साव: धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में युवक ने दिनदहाड़े बीच बाज़ार में मिठाई दुकानदार ललित चौहान पर गोली चलाकर कर दहशत फैला दी. हालांकि दुकानदार को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गये. गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ ने आरोपी युवक सागर विश्वकर्मा की जमकर पिटाई कर दी और उनके हाथ से देसी पिस्तौल छीन लिया. मौके पर पहुंचे बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक देसी पिस्तौल, एक खोखा, मैगजीन में भरी दो जिंदा गोली, एक पंजा (फाइटर), मोबाइल एवं स्कूटी बरामद कर लिया है. आरोपी युवक सागर विश्वकर्मा (28 वर्ष) बाघमारा काली मंदिर निवासी तुलसी विश्वकर्मा का पुत्र है.
सरायकेला में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, हालत नाजुक
सरायकेला/कुचाई : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाहातु गांव की एक महिला को अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार कुचाई की छोटासेगोई पंचायत के ईचाहातु गांव के अनिल गुंजा की पत्नी दशमती गुंजा अपने घर के पास कुछ काम कर रही थी. इस दौरान बाइक पर आये एक युवक ने दशमती गुंजा को गोली मार दी. गोली महिला के सीने के दाहिने हिस्से में फंस गयी है. हालत नाजुक है. एमजीएम में डॉक्टर इलाज में जुटे हैं.
जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
नामकुम, राजेश वर्मा. रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलौंग सरला बिरला स्कूल के समीप चाउमिन खा रहे आरा गेट निवासी अनिल कुमार उर्फ कल्लू यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. परिजन मेडिका लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.
गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये जानकारी सर्किल इंस्पेक्टर एसएन मंडल व थानेदार कृष्णा कुमार तिवारी ने दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए