Jharkhand Breaking News: रांची के नामकुम से नरेश सिंधिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रांची के नामकुम से नरेश सिंधिया गिरफ्तार

रांची : जहरीली शराब पीने से हुई जैप जवानों की मौत के बाद चर्चा में आएं नरेश सिंधिया उर्फ नरेश सिंघानिया (पिता स्वर्गीय मोहन लाल सिंधिया, पंडित सदन जोरार, नामकुम निवासी) को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नरेश सिंधिया पर रांची में 2011 एवं चाईबासा में 2008 में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज था जिसमें फरार चल रहा था. मामले में चाईबासा एवं रांची न्यायालय से उनके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था. नरेश को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

हजारीबाग के बरकट्ठा में पुलिस ने पांच साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार

बरकट्ठा (रेयाज खान) : हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा थाना पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम किमनिया से बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे जंगल में पार्टी मना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया. इसमें ग्राम किमानिया निवासी रोहित कुमार साहू पिता नंदलाल साहू, पवित्र कुमार यादव पिता कैलाश यादव, दीपक कुमार यादव पिता अशोक यादव, संदीप कुमार पिता रामलखन प्रसाद तथा ग्राम गंगपाचो निवासी हरिओम चौधरी पिता डेगलाल चौधरी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से लड़कियों की तस्वीर भेज कर लोगों से जबरन रुपये की वसूली की जाती है.

गुमला में डायन बिसाही के आरोप में दंपती की हत्या मामले में दो को उम्रकैद

गुमला (दुर्जय पासवान) : एडीजे-वन दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर दंपती की हत्या के मामले में दो आरोपी सुरसांग अंबाटोली निवासी अंशु नगेसिया एवं बेड़गा नगेसिया को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक साल अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ सकता है. वहीं, साक्ष्य छुपाने पर धारा 201/34 में छह साल की सजा व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ सकता है. वहीं आरोपियों को डायन बिसाही अधिनियम की धारा-3 के तहत तीन माह की सजा एवं एक हजार का जुर्माना, डायन बिसाही अधिनियम की धारा-4 के तहत छह माह की सजा व दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद जावेद हुसैन ने पैरवी किया.

जमशेदपुर की टीचर शिप्रा मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, 5 सितंबर को होंगी सम्मानित

Jharkhand Breaking News: रांची के नामकुम से नरेश सिंधिया गिरफ्तार

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है. विज्ञान के प्रति बेहतरीन कार्य करने के लिए इनका चयन हुआ है. आगामी पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में उन्हें सम्मानित करेंगी.

6 दिनों की पुलिस रिमांड पर प्रेम प्रकाश, ED ने कोर्ट में आज किया पेश

रांची : झारखंड का चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस कस्टडी दी है. ED ने 14 दिनों का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने कम करते हुए इसे 6 दिन ही दिया. गुरुवार की सुबह ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया. वहीं, दोपहर बाद प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश किया गया.

प्रेम प्रकाश को कोर्ट लेकर पहुंचे ED के अधिकारी

Jharkhand Breaking News: रांची के नामकुम से नरेश सिंधिया गिरफ्तार

रांची : झारखंड के चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद ED के अधिकारी कोर्ट लेकर पहुंचे हैं. गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था. बता दें कि बुधवार को प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर ED ने छापामारी की थी. इस दौरान उनके आवास से दो AK-47 राइफल और गोलियां बरामद किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola