ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News: चतरा में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

Updated at : 23 Mar 2023 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News: चतरा में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:34 AM. 23 Mar 236:34 AM. 23 Mar

चतरा में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

चतरा (मो तसलीम) : चतरा जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के हेरू नदी बाईपास मोड़ के पास कोयला लदा हाइवा ने साइकिल सवार मो कलीम (50 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक संघरी गांव का रहने वाला था. बताया गया कि कलीम साईकिल से चतरा बाजार आ रहा था. इस दौरान बाईपास रोड में एक कोयला लदे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा केरेडारी क्षेत्र से कोयला लेकर कटकमसांडी रेलवे साईडिंग जा रहा था. स्थानीय लोगो के प्रयास से गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रहा. इससे आवागमन ठप रहा. घटना की सूचना पाकर बीडीओ गणेश रजक, थाना प्रभारी मनोहर करमाली, मुखिया गुड्डु दुबे व पूर्व मुखिया कुमार विवेक घटनास्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन मुआवजा की मांग को लेकर लोग जाम स्थल पर डटे रहे. साथ ही उक्त रास्ते से कोल वाहनो का परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. बीडीओ ने सरकारी प्रावधानो के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा व अन्य लाभ देने की बात कही. पुलिस हाइवा को जब्त कर थाना ले आयी है.

6:34 AM. 23 Mar 236:34 AM. 23 Mar

जेम्को यूनियन की कमेटी मीटिंग में नियोजन और इनसेंटिव बोनस की उठी मांग

जमशेदपुर : जेम्को वर्कर्स यूनियन चुनाव के बाद यूनियन की पहली कमेटी मीटिंग बुधवार को यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षा में हुई. बैठक नवनियुक्त सदस्यों ने पिछले छह- सात साल से बंद नियोजन को शुरू करने, कर्मचारियों के आवास में खिड़की, दरवाजों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने, फाउंड्री और मशीन शॉप में इनसेंटिव बोनस अब तक शुरू नहीं होने का मामला उठाया. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने सभी मामलों में प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वसन दिया. वक्ताओं ने कहा कि नया मिल आ रहा है. जिससे नियोजन शुरू होने की संभावना है. बैठक में नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का परिचय कराय गया. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमित सरकार, वाइस प्रेसिडेंट मंजीत सिंह, मनोज कुमार, सहायक सचिव समीर कुमार महतो, रमेश कुमार, रवींद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

रंगदारी की राशि वसूलने पहुंचा अपराधी गिरफ्तार

पतरातू पुलिस ने बुधवार को रंगदारी लेने पहुंचे पांडे गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी मामले को लेकर पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि पांडे गिरोह का सक्रिय सदस्य अशोक महतो को रंगदारी के ₹25000 नगद व एक देसी पिस्टल 7.65 एम एम व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान हरदेव कंस्ट्रक्शन के साइड पर कुछ महीनों पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में अशोक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

सिमडेगा में जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला

सिमडेगा के बोलबा में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. प्रखंड के कुन्दुरमुंडा छपलपानी में बुधवार को सूबह 10 बजे जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला. छपलपानी निवासी 55 वर्षीय तरसिला बा महुआ चुनने के लिए जंगल गयी थी. इसी दौरान दो जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला. सूचना पर थाना प्रभारी अरूऩिश रोशन, वन विभाग के पदाधिकारी शंभु शरण चौधरी वहां पहुंचे. वन विभाग द्वारा 10 हजार रूपये सहायता राशि के रूप में परिजनों को दी गयी. पुलिस ने शव को आपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बता दें कि दो दिन पूर्व भी जंगली हाथियों ने एक महिला को पटक पटक कर मार डाला था. हाथियों के इस आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

रांची नगर निगम के बिल्डिंग से मिली लापता युवती, सदर अस्पताल में इलाज जारी

रांची के नगर निगम के बिल्डिंग से लापता युवती मिल गयी है. मिली जानकारी के अनुसार युवती इमारत के चौथे तल्ले से मिली है. युवती का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. साथ ही दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

सरायकेला: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले पर सुनवाई करते हुए एडीजे वन अमित शेखर ने र्प्याप्त साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपी चमरू गागराई, राजेश तिर्की और धानमन खालको को पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास और बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने के एवज में दो वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

कोयला लदा हाईवा ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

चतरा जिले के शहर से कुछ दूर स्थित हेरू नदी के पास कोयला लदा हाईवा ने साइकिल सवार को अपने चपेट में लिया है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गयी. इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बीडीओ व थाना प्रभारी पहुंचे.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

रामगढ़ में भोला पांडेय गिरोह का सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

रामगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार भोला पांडेय गिरोह का सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ है.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

CM हेमंत सोरेन ने बेहतर कार्य के लिए चार महिलाओं को किया सम्मानित

झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, वार्ड समिति सदस्य पूजा देवी और पार्वती देवी को सम्मानित किया.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

बासुकीनाथ मंदिर में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की पूजा अर्चना

बासुकीनाथ मंदिर में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पूजा अर्चना की है. साथ ही दुमका सदर प्रखंड के आदर्श ग्राम घासीपुर का भी परिभ्रमण किया. बता दें कि कल सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति शिरकत करेंगे और 55 टॉपर को गोल्ड मेडल और 56 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि देंगे.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

देवघर पहुंचे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

गुरुवार को राज्य के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का देवघर आगमन हुआ। इसके बाद राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले तीर्थ द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की. बता दें कि इसके अलावा पूजा अर्चना बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

लालू यादव की सजा बढ़ाने से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई

चारा घोटाले से संबंधित देवघर कोषागार मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की ओर से याचिका दायर की गयी थी. जिसपर झारखंड हाईकोर्ट में आज जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए सीबीआई से यह जानना चाहा कि जब इससे संबंधित मामले में लालू प्रसाद यादव की अपील लंबित है तो मामले की खंडपीठ में कैसे सुनवाई हो सकती है. अदालत ने इसी मामले पर सीबीआई की ओर से जवाब मांगा है. साथ ही बता दें कि मामले में अगली सुनवाई 19 अप्रैल हो होनी तय हुई है. जानकारी हो कि इस मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की अपील एकल पीठ में लंबित है.

9:51 PM. 22 Mar 239:51 PM. 22 Mar

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मन्दिर में नव वर्ष का स्वागत समारोह

रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में बुधवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष के स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने दीपदान निकर सूर्य भगवान का अभिषेक तथा नव वर्ष का स्वागत किया. रांची की उभरती गायिका श्रुति देशमुख एवं परिवार द्वारा इस अवसर पर भगवान गणेश, राम, कृष्ण, शिव, नारायण एवं माता दुर्गा को समर्पित डेढ़ घंटा के भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. भजन मंडली में उदय देशमुख, प्रीति देशमुख, कविता ओझा तथा उत्तम देशमुख शामिल थे. कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ.

2:49 PM. 22 Mar 232:49 PM. 22 Mar

पलामू के मेदिनीनगर में छात्रों ने किया जमकर हंगामा

पलामू के मेदिनीनगर शहर के GLA कॉलेज में PHD के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. PHD के स्टूडेंट्स का प्रश्नपत्र पांकी कॉलेज के एक प्रोफेसर अलग कमरे में बैठकर परीक्षा लिख रही थी. हंगामा के सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे.

2:46 PM. 22 Mar 232:46 PM. 22 Mar

गिरिडीह में आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस के पैर से दबने से एक मासूम की मौत

गिरिडीह में आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस जवानों के पैर से दबने से चार दिन के मासूम की मौत हो गई है. जिसके बाद ग्रामीणों में पुलिस – प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. घटना देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव की है.

2:46 PM. 22 Mar 232:46 PM. 22 Mar

बजट सत्र के 15वें दिन की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही का आज 15वां दिन है. प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई है. सदन में गृह, कारा, कार्मिक, वित्त सहित अन्य विभाग के अनुदान पर चर्चा की जाएगी. फिलहाल, शून्यकाल की सूचनाएं ली जा रही है.

2:46 PM. 22 Mar 232:46 PM. 22 Mar

विश्व जल दिवस पर कोडरमा की पार्वती और पूजा को आज सम्मानित करेंगे CM

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के अरकोसा गांव की पूजा देवी और कोडरमा प्रखंड की जरगा पंचायत स्थित कझाटांड की पार्वती देवी को एक बार फिर बड़े स्तर पर सम्मान मिलेगा. गत चार मार्च को नयी दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पार्वती देवी को व जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूजा देवी को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा था, वहीं अब राज्य स्तर पर भी इन दोनों महिलाओं को सम्मान मिलेगा. इसके लिए दोनों को बुधवार को रांची बुलाया गया है. विश्व जल दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन विभाग के मंत्री कोडरमा की पार्वती व पूजा के साथ ही रांची की मुन्नी देवी को सम्मानित करेंगे. इसको लेकर राज्य जल एवंस्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता सह कार्यकारी निदेशक नेपत्र लिखा ह

2:46 PM. 22 Mar 232:46 PM. 22 Mar

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर दौरे पर आज

देवघर. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार की दोपहर देवघर आ रहे हैं. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे बासुकीनाथ जायेंगे. वहां भी पूजा करेंगे. बासुकीनाथ से वे सीधे सड़क मार्ग से दुमका राजभवन पहुंचेंगे. राज्यपाल 23 को एसकेएमयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. जगह-जगह पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. वहीं बाबा मंदिर में राज्यपाल के पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किया गया है.

8:43 AM. 22 Mar 238:43 AM. 22 Mar

24 मार्च से तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

रांची : शुक्रवार से बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे. 24 मार्च को सरहुल की छुट्टी, 25 मार्च को चौथा शनिवार और 26 मार्च (रविवार) होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

8:43 AM. 22 Mar 238:43 AM. 22 Mar

रांची के पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय नव वर्ष स्वागत समारोह

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में आज भारतीय नववर्ष, विक्रम संवत 2080 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के स्वागत के लिए सुबह 5.00 से 7.00 बजे तक समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें आने वाले श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित एवं अर्पित कर भगवान सूर्य का अभिषेक और नव वर्ष का स्वागत करेंगे. रांची की उभरती गायिका श्रुति देशमुख एवं परिवार द्वारा दो घंटा के भजन की प्रस्तुति है. कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ होगा.

8:43 AM. 22 Mar 238:43 AM. 22 Mar

10 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ आज से

रांची. 10 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् देवी भागवतम ज्ञान यज्ञ बुधवार से शुरू हो रहा है. श्री शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन 22 मार्च की सुबह आठ बजे ओटीसी मैदान के पास सर्ड कैंपस से कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसमें 1008 महिलाएं शामिल होंगी. यह कार्यक्रम 30 मार्च तक चलेगा. 31 मार्च को विशाल भंडारा होगा. यहां प्रतिदिन शाम चार बजे से श्री वृंदावन धामवासी परम पूज्य संत मनुश्री महाराज जी का प्रवचन भी होगा.

8:43 AM. 22 Mar 238:43 AM. 22 Mar

रांची वीमेंस कॉलेज में सरहुल महोत्सव आज, होंगे कार्यक्रम

रांची. रांची वीमेंस कॉलेज के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग की तरफ से बुधवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. प्राचार्याडॉ सुप्रिया ने बताया कि कार्यक्रम कॉलेज के साइंस ब्लॉक हॉल में दिन के दो बजे से होगा. शिक्षिकाओं और छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. विवि में सरहुल की छुट्टी 24 व 25 मार्च को है.

6:59 AM. 22 Mar 236:59 AM. 22 Mar

आज से कम होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

रांची. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिख रहा है. इसके साथ साथ एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है. यह राजस्थान से चला है. इस कारण झारखंड और आसपास में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार से इसका असर कम हो सकता है. 23 और 24 मार्च को मौसम शुष्क रह सकता है. 25 से फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola