ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: तिलकोत्सव से वापस लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 46 लोग घायल

Updated at : 03 May 2022 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: तिलकोत्सव से वापस लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 46 लोग घायल

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

बस पलटने से एक की मौत, 46 लोग घायल

कोडरमा (विकास) : हजारीबाग जिले के चलकुशा में मंगलवार दोपहर को बेबी बसुंधरा नामक बस के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस पर सवार करीब 46 लोग घायल हो गए. सभी लोग तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने चलकुशा आए थे. वापसी के दौरान पलमा मोड़ के समीप हादसा हुआ़ मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र स्थित नावागढ़ निवासी 60 वर्षीय जलधारी साव के रूप में हुई है.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

आसमानी बिजली का कहर, 13 मवेशियों की मौत

गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले में मंगलवार को आसमानी बिजली का कहर किसानों पर बरपा. आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से 13 मवेशियों की मौत हो गयी. इससे आधा दर्जन किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

ट्रेन में सफर के दौरान एक मजदूर की मौत

देवघर (निषिद्ध मालवीय) : हिमगिरी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी है. शव को जसीडीह स्टेशन पर रेल पुलिस द्वारा ट्रेन की बोगी से उतारा गया. शव की पहचान बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के मलिया मरसा गांव निवासी 30 वर्षीय मिथिलेश पहाड़िया के रूप में हुई है. शव की पहचान मृतक के छोटे भाई चुन्ना पहाड़िया ने अपने बड़े भाई के रूप में की.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

50 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो अरेस्ट

गुमला (दुर्जय/जॉली) : गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में 50 बंडल से अधिक गांजा बरामद हुआ है. इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने गांजा के साथ दो लोगों को भी पकड़ा है. गांजा को ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

वज्रपात से चरवाहा की मौत

रामगढ़ (अजय तिवारी) : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड की पालू पंचायत के पारगढ़ा निवासी गणेश महतो (45 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. वह मवेशी चराने जोगता जंगल गया था. इसी क्रम में तेज बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. उसी वक्त वज्रपात की चपेट में आ गया.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

10 हजार रुपये घूस लेते एएसआई अरेस्ट

दुमका (आनंद जायसवाल) : दुमका की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गोड्डा के एक एएसआई को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

सनकी प्रेमी ने दी जान मारने की खुलेआम धमकी

गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला में एक सनकी प्रेमी के कारण गुमला पुलिस व पूर्वी क्षेत्र मुरकुंडा के एक गांव के लोग परेशान हैं. सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के गांव में जगह-जगह पोस्टर चिपकाया है, जिसमें उसने प्रेमिका के घर वालों को चेताते हुए कहा है कि उसकी प्रेमिका की जबरन शादी हुई तो गोली से बात होगी. पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

रांची में रिमझिम बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. रिमझिम बारिश हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

सड़क हादसे में 4 अभियंता समेत 6 घायल

बोकारो के महुआटांड़ के ललपनिया स्थित छरछरिया झरना के समीप सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 6 लोग जख्मी हो गये. इनमें 4 टीटीपीएस के अभियंता हैं, वहीं बाइक सवार दो युवक शामिल हैं. घायलों को टीटीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद सभी को गोमिया रेफर कर दिया गया. बाइक सवार नंदकिशोर हांसदा व राकेश सोरेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

नाबालिग को भगाने का आरोपी थाना से फरार

जमशेदपुर (श्याम झा) : जमशेदपुर के भुइयांडीह कल्याण नगर की नाबालिग के अपहरण का आरोपी धीरज कुमार मंगलवार की अहले सुबह सीतारामडेरा थाना के सिरिस्ता से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया. पुलिस के दबाव के कारण सोमवार को आरोपी नाबालिग के साथ सीतारामडेरा थाना पहुंचा था और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

आदित्यपुर में बालू सप्लायर की हत्या

जमशेदपुर के आदित्यपुर सालडीह निवासी कार्तिक गोप उर्फ बाबू गोप की सतवाहनी में अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना देर रात 12.30 की बताई जा रही है. बताया जाता है कि अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया. बाबू गोप ईंट-बालू की सप्लाई करता था.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति फरार

जमशेदपुर (श्याम झा) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शांति बिहार कॉलोनी में रेखा कुमारी ( 32 वर्ष) की उसके पति रविन्द्र सिंह ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद रविन्द्र सिंह फरार हो गया.

7:45 PM. 3 May 227:45 PM. 3 May

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, छह घायल

पलामू (रमेश रंजन) : पलामू जिले के सतबरवा स्थित रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दिलीप लाइन होटल के समीप खड़े ट्रक में तिलक समारोह से लौट रहे बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे तीन लोगों की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष यदुवंशी सिंह समेत महेंद्र सिंह, दरबान सिंह, कृष्णा सिंह, गाड़ी का चालक एवं एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनका इलाज नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में चल रहा है.

11:59 AM. 3 May 2211:59 AM. 3 May

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:59 AM. 3 May 2211:59 AM. 3 May

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola