INDW vs AUSW T20 Highlights: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सुपर ओवर में मिली जीत

Updated:
विज्ञापन

India Women vs Australia Women 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 187 रन बनाये थे. जवाब भी भारत भी निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन ही बना सका. उसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक ओवर में 20 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर में 16 रन ही बना सकी. इस प्रकार भारत ने सुपर ओवर जीत लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी. पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था.

विज्ञापन

भारत ने जीता सुपर ओवर

भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर यह मुकाबला जीत लिया है और सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर में 16 रन ही बना सकी.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 21 रन का लक्ष्य

भारत ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को एक ओवर में 21 रन का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 6 गेंद पर 21 रन बनाने होंगे.

दूसरा टी20 ड्रॉ, सुपर ओवर जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला आज ड्रॉ रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाये. भारत ने 20 ओवर में 187 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करा दिया. सुपर ओवर के माध्यम से फैसला होगा.

भारत के पांच विकेट गिरे

टीम इंडिया के पांच विकेट गिर गये हैं. भारत को जीत के लिए अब एक ओवर में 14 रनों की जरूरत है. क्रीज पर रिचा घोष और देविका वैद्य हैं. सीरीज बराबर करने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना जरूरी है.

स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधान ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया उन्होंने 37 गेंद पर 52 रन बना लिये हैं. मंधाना ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है.

भारत को दूसरा झटका, रोड्रिग्स आउट

जेमिमा रोड्रिग्स भी चार रन बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. रोड्रिग्स की जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola