Live Updates

Gyanvapi Masjid Survey LIVE: ज्ञानवापी के 31 साल पुराने मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई 20 मई को

Updated:
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Survey LIVE Updates: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे और वीडियोग्राफी का आज तीसरा और अंतिम दिन है. टीम ने निर्धारित समय से पहले सर्वे और वीडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया अब, कल यानी 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

विज्ञापन

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर महिलाओं ने मनाई खुशी

वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन द्वारा हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर खुशियां मनाईंं. महिलाओं ने ढोल, शंख और घंटी बजाकर भगवान शिव की स्तुति गाकर खुशी मनाई.

इलाहाबाद HC में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई 20 मई को

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई 20 मई तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है. जस्टिस पांड्या की सिंगल बेंच ने यह सुनवाई की है. अब 20 मई को इस मामले में अगली सुनवाई होगी.

ज्ञानवापी के 31 साल पुराने मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है. वाराणसी कोर्ट में दाखिल मामले में सुनवाई होगी या नहीं इस संबंध में अब HC को फैसला करना है. पिछले साल 8 अप्रैल को परिसर की खोदाई मामले में भी सुनवाई की गई थी. ASI के सर्वेक्षण के आदेश पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा रखी है.

ज्ञानवापी पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

ज्ञानवापी विवाद को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्‍होंने कहा क‍ि ज्ञानवापी मस्जिद थी,क़यामत तक रहेगी. इससे पहले उन्‍होंने कहा था, ‘बाबरी की तरह ज्ञानवापी को नहीं जाने देंगे.’ ओवैसी के इन बयानों के बाद इस मसले पर राजनीत‍ि और गर्मा सकती है.

ज्ञानवापी सर्वे की हर बड़ी बात जानें बस एक क्‍ल‍िक पर…

शिवल‍िंंग को सीआरपीएफ ने अपनी निगरानी में लिया 

ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद में पाई गई शिवल‍िंंग की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, सर्वे में पाई गई चीजों को लेकर दोनों पक्षकारों की ओर से कई तरह के दावे क‍िए जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola