Live Updates

Entertainmet News LIVE: भारती सिंह को गलती से पैपराजी ने कहा राखी सावंत, देखिये क्या था कॉमेडियन का रिएक्शन

Published by :Ashish Lata
Published at :12 May 2023 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainmet News LIVE: भारती सिंह को गलती से पैपराजी ने कहा राखी सावंत, देखिये क्या था कॉमेडियन का रिएक्शन

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे बी-टाउन डीवा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के बारे में...खबरे है कि कपल 13 मई को एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे. फंक्शन को लेकर परी का घर पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है. अब फैंस बस दोनों की फोटोज और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि न तो परी ने न ही राघव ने अभी तक अपनी शादी या सगाई के बारे में नहीं खोला है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

गर्मी से राखी का हाल बेहाल

जानी मानी गायिका कल्याणी काजी का 87 वर्ष की उम्र में निधन

जानी मानी गायिका और प्रख्यात कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. कल्याणी काजी ने एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि कल्याणी काजी की गायन शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी. बनर्जी ने याद किया, ‘पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था. वह पोस्चिंबोंगो काजी नजरूल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं.’

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म MS Dhoni सिनेमाघरों में फिर से हुई रिलीज, बुक करे टिकट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने काई पो चे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. अपनी पहली हिंदी फिल्म की सफलता के बाद, अभिनेता ने कई फिल्मों में अभिनय किया और फिर आई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी. फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला. फिल्म ने सुशांत ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की भूमिका निभाई और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया. अब एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई.

MS Dhoni बनकर फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे Sushant Singh Rajput, यहां जानिए क्या होने वाला है खास

तारक मेहता की जेनिफर मिस्त्री का खुलासा, बोली असित कुमार मोदी ने मेरे होठो को लेकर कही थी ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने बीते दिनों शो के मेकर्स पर कई संगीन आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा कि असित कुमार मोदी ने उनके साथ कई बार यौन संबंध बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, सिंगापुर में जो हुआ वह चरम पर था. उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे हौंठ बहुत सुंदर लग रहे हैं, पकड़कर किस कर लूं. तुम अकेले कमरे में क्या करती हो? मेरे कमरे में आ जाओ. तुम्हारी रूम पार्टनर तो चली जाती है, तुम मेरे रूम में आ जाओ करो, व्हिस्की पीते हैं. हालांकि असित मोदी ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह अभिनेत्री के खिलाफ उनकी छवि खराब करने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे.

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola