Live Updates

Entertainment News: मिलिए भोला के शैतानों से... अजय देवगन ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो

Updated at : 26 Mar 2023 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainment News: मिलिए भोला के शैतानों से... अजय देवगन ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को लाइमलाइट में रहना अच्छे से आता है. करीना फिल्मों के अलावा अपनी गर्ल गैंग को लेकर चर्चा में रहती है. शनिवार की रात करीना ने अपने इंस्टा कुछ सेल्फी पोस्ट किया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा दिख रही है. तसवीरों में अमृता अरोड़ा, और मल्लिका भट्ट भी दिखाई दे रही है. वहीं, राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. अब एक्ट्रेस ने एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके दोस्त शामिल हुए. राखी की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मलाइका अरोड़ा ने स्टाइल से उड़ाये से होश

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाया संडे मूड

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने लगाई फांसी

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अजय देवगन, तब्बू के साथ शो में शिरकत करते है. कपिल, अजय को नाटु-नाटु को ऑस्कर मिलने पर उन्हें बधाई देते है. आप उस फिल्म का पार्ट रहे. अजय फिर कहते है, ‘नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मेरी वजह से मिला है. सोचो अगर उसमें मैंने डांस कर दिया होता तो?’ ये सुनकर सब हंसने लगते है.

https://www.instagram.com/reel/CqKeyebI5EX/

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2’ से कटा करीना कपूर का पत्ता?

कुछ समय पहले बजरंगी भाईजान के सीक्वल की घोषणा हुई थी. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस थोड़े खुश नहीं होंगे. फिल्म का नाम ‘पवन पुत्र भाईजान’ होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीना कपूर की जगह साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है. हालांकि, यह क्लियर नहीं हुआ है कि करीना ये किरदार प्ले करेंगी या पूजा उनकी जगह लेंगी.

करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ शेयर की फोटो

करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, और मल्लिका भट्ट के साथ इंस्टा स्टोरी पर फोटो पोस्ट की है. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि चारों ने शनिवार रात को खूब मस्ती की. ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारा फोरएवर. मिसिंग ऑवर लोलो. बता दें कि बेबो अक्सर इनके साथ पार्टी करते हुए दिख जाती है.

Entertainment News: मिलिए भोला के शैतानों से... अजय देवगन ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो

राखी सावंत ने दी इफ्तार पार्टी

राखी सावंत इस साल रोजा रखती नजर आ रही हैं. राखी की इफ्तार पार्टी की फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिख रही है. इसपर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे है. एक यूजर ने लिखा, “वह कभी ईसाई है..वह कभी मुस्लिम है..बस खुश रहो.” किसी ने कमेंट भी किया, ”एक जिंदगी में अमर अकबर एंथनी…”

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola