ePaper
Live Updates

Entertainment News Live: मलाइका स्टाइल में जिम के बाहर स्पॉट हुई अनन्या पांडे, एमसी स्टेन फूट-फूटकर रोये,VIDEO

Updated at : 03 Feb 2023 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Entertainment News Live: मलाइका स्टाइल में जिम के बाहर स्पॉट हुई अनन्या पांडे, एमसी स्टेन फूट-फूटकर रोये,VIDEO

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही है. शिल्पा ने अपनी बहन के लिए रील वीडियो बनाया और प्यारा सा मैसेज भी लिखा. इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे है. वहीं, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों के यश जौहर और रूही जौहर का बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया. पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, गौरी खान, करीना कपूर, तैमूर, शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी हुए.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:03 PM. 2 Feb 236:03 PM. 2 Feb

धूम 4 में शाहरुख खान को देखना चाहते हैं फैंस

पठान के साथ शाहरुख खान ने एक बार फिर सफलता का स्वाद चखा है. सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. पठान ने दुनियाभर में करीब 675 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. फैंस बड़े पैमाने पर पठान का आनंद ले रहे हैं और फिल्म को एक बार नहीं बल्कि दो बार, तीन बार और अधिक बार देख रहे हैं. यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, अब पठान की भारी सफलता को देखते हुए, शाहरुख खान के प्रशंसक चाहते हैं कि वह धूम 4 करें!

6:03 PM. 2 Feb 236:03 PM. 2 Feb

आदिल संग शादी पर क्या बोली राखी सावंत

6:03 PM. 2 Feb 236:03 PM. 2 Feb

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अभिनेता के परिवार पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी अपने रिश्ते में एक नए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ईटाइम्स ने खुलासा किया था कि कैसे नवाज की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने अभिनेता की पत्नी के खिलाफ अन्य आरोपों के साथ कथित तौर पर घुसपैठ करने के लिए प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की थी. जबकि आलिया ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है, वह अपने वकील के माध्यम से कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार के खिलाफ कानूनी मामले के विवरण का खुलासा करते हुए, आलिया के वकील, एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी ने बताया, “पहला मामला जो दर्ज किया गया था, वह उनकी शिकायत का एक काउंटर केस था. हमने इसे धारा 509, शील का अपमान के तहत दायर किया है”.

6:03 PM. 2 Feb 236:03 PM. 2 Feb

सलमान खान के ऑइकॉनिक सॉन्ग में कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म शहजादा के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. अब खबर है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन सलमान खान के गाने ‘कैरेक्टर ढीला है’ को रीक्रिएट कर उन्हें ट्रिब्यूट देंगे. कथित तौर पर, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्देशक रोहित धवन के साथ रेडी से सलमान खान के लोकप्रिय गीत ‘कैरेक्टर ढीला है’ को फिर से बनाने का फैसला किया. उनका मानना​है कि चूंकि शहजादा एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है, 2011 के प्रसिद्ध ट्रैक का एक नया स्टाइल दर्शकों को उत्साहित करेगा. दोनों ने गाने को नया रूप देने का फैसला किया है.

6:03 PM. 2 Feb 236:03 PM. 2 Feb

मलाइका स्टाइल में जिम के बाहर स्पॉट हुई अनन्या पांडे

शालीन की कौन सी बात सुनकर इमोशनल हो गए एमसी स्टेन

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है.इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुम्बुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं. अब घर में 50 लाख की प्राइज मनी वापस लाने के लिए एक टास्क हो रहा है. जहां बीते एपिसोड में मंडली की ओर से अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट को टॉर्चर करते देखा गया, ऐसे में अब अपकमिंग एपिसोड में अर्चना गौतम की टीम मंडली पर सितम करेगी. अर्चना इस टास्क में अपना सारा बदला निकालते हुए सभी पर मिर्ची और हल्दी पाउडर फेकेंगी. इधर एमसी स्टेन शालीन की एक बात सुनकर बुरी तरह हर्ट हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं.

6:58 AM. 2 Feb 236:58 AM. 2 Feb

शिल्पा शेट्टी ने शमिता के नाम लिखा प्यारा सा मैसेज

शमिता शेट्टी के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खास तरीके से विश किया. रील वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, चॉकलेट का डिब्बा शेयर करने से और कपड़े शेयर नहीं करने की इच्छा. एक-दूसरे की बुआ बनने से लेकर एक-दूसरे के बाल नोचने तक. अब नहीं टूटने वाली जोड़ी तक. हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग टुनकी. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/reel/CoIUJTgsZvs/

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola