Entertainment News Live: अमिताभ बच्चन को राखी बांधने मुंबई आईं ममता बनर्जी, सामने आया ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे शाहरुख खान की जवान का. फिल्म के एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जवान मुंबई के आइकॉनिक गेयटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो पाकर एक रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के अनुसार, जो शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन क्लब होने का दावा करता है.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को राखी बांधने मुंबई आई ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को राखी बांधने उनके आवास पर पहुंचीं.

Janhvi Kapoor का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने

https://www.instagram.com/reel/Cwet7uGqcC5/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

रक्षाबंधन पर गदर 2 के मेकर्स ने फैंस को दिया ये ऑफर

गदर 2 के मेकर्स ने रक्षाबंधन के अवसर पर फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया है. फिल्म परिवार के प्यार और शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए गदर 2 का पारिवारिक उत्सव सुनिश्चित करने के लिए निर्माताओं ने रक्षा बंधन पर एक विशेष ऑफर पेश किया है. अगर आप गदर 2 की टिकट खरीदते है तो आपको 2 और टिकट फ्री में मिलेगी. यह ऑफर 29 अगस्त 2023 से 3 सितंबर 2023 तक मान्य है. ऐसे में अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी है, तो रक्षाबंधन पर पूरे परिवार के साथ देख सकते है.

जवान का Not Ramaiya Vastavaiya गाना हुआ रिलीज

अंदाज अपना-अपना के 30 साल बाद आमिर खान और राजकुमार संतोषी फिर साथ आए

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान और राजकुमार संतोषी अंदाज़ अपना अपना पर अपने पहले सहयोग के 30 साल बाद एक बेहतरीन मनोरंजन फिल्म पर काम कर रहे हैं. “आमिर खान और राजकुमार संतोषी पिछले कुछ समय से एक विषय पर चर्चा कर रहे थे और आखिरकार चीजें सही हो गईं, आमिर को संतोषी द्वारा विकसित की गई चीजें पसंद आई हैं और पिछले कुछ महीनों से वह उनके साथ बैठ���र सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं. फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जनवरी 2024 में फ्लोर पर जाएगी.”

ब्रेक के बाद एक्टिंग की दुनिया में आमिर खान करेंगे वापसी

आमिर खान अपने ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी. अब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस, आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत एक आगामी फिल्म की पुष्टि की है. तरण आदर्श के अनुसार, एक अभिनेता के रूप में आमिर की अगली फिल्म, जिसका फिलहाल शीर्षक नहीं है, अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. कथित तौर पर, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी. कहा जा रहा है कि फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है.

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola