Live Updates

Entertainment News Live: कियारा-सिद्धार्थ की हल्दी की तस्वीरें आई सामने, एकदूजे के प्यार में खोये दिखे कपल

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2023 10:04 PM

विज्ञापन

Entertainment News Live: बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है. एमसी स्टैन इस सीजन के विनर बने है. शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी रनरअप रहे. कल से ही सोशल मीडिया पर एमसी के फैन जश्न मना रहे है. इस सीजन की शानदार सफलता के बाद फराह खान ने एक पार्टी रखी. इसमें कंटेस्टेंट के साथ-साथ कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की. वहीं, आज हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक आज वैलेंटाइन्स डे पर उदयपुर में शादी करने जा रहे है. हार्दिक, नताशा, उनके बेटे अगस्त्य पांड्या, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी औऱ परिवार के अन्य सदस्य मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

प्रतीक बब्बर ने रिश्ते को किया कंफर्म

एक्टर प्रतीक बब्बर अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैं. वैलेंटाइन डे पर अभिनेता ने कंफर्म किया कि वह अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं. अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक सिल्हूट साझा करते हुए उन्होंने अपना मैचिंग टैटू फ्लॉन्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, “पी बी”. तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो गईं.

राम रहीम के साथ हनीप्रीत ने काटा केक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है. वो इस समय पैरोल पर बाहर है. अब वो एक वीडियो की वजह से फिर चर्चा में आ गया है. इस वीडियो को उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने शेयर किया है. दोनों एकदूजे का हाथ पकड़ कर केक काटते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हनीप्रीत ने लिखा, ‘आज 10 लाख पूरे होने पर आपकी आभारी! मेरे इंस्टा परिवार को आपके प्यार और पूरी इंगेजमेंट के लिए धन्यवाद! यह देखकर अभिभूत हूं कि हमारा परिवार कितनी तेजी से बढ़ा है! सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे गुरु पापा गुरमीत राम रहीम को कोटि-कोटि धन्यवाद, जिनके बिना कोई भी मील का पत्थर हासिल नहीं किया जा सकता है! आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी कृपा और परोपकार के कारण हूं!”

मंदिरा बेदी ने अपने पति को किया याद

मंदिरा बेदी ने अपने दिवंगत पति राज कौशल के साथ एक इमोशनल वीडियो अपलोड किया है. एक्ट्रेस ने अपनी 24 वीं शादी की सालगिरह पर उन्हें याद किया. इस क्लिप में हम मंदिरा और राज के साथ बिताए अनमोल पलों को देखते हैं. इस रील के आखिर में उन्होंने अपने पति को ‘हैप्पी एनिवर्सरी राजी’ विश किया. इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “आज 24 साल हो जाते…” स्मृति ईरानी, ​​अर्जुन बिजलानी, स्मृति ईरानी, ​​ताहिरा कश्यप, दृष्टि धामी जैसे सेलेब्स ने इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया है. मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इस क्लिप पर कमेंट किया और लिखा, “आपको बहुत टाइट हग भेज रही हूं..”

करीना कपूर का फेवरेट डायलॉग

वेलेंटाइन डे के लिए, करीना कपूर ने अपनी 2007 की फिल्म जब वी मेट से एक मजाकिया संवाद चुना. अभिनेत्री ने एक गुलाबी मनीष मल्होत्रा​साड़ी में पोज दिया और कहा, “मैं अपनी फेवरेट हूं”

सिद्धांत चतुर्वेदी के फैशन शो में शामिल हुई नव्या नवेली नंदा

नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी शहर के सबसे नए कपल हैं. दोनों, जो कथित तौर पर काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं, दोनों ने न तो रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इनकार किया है, लेकिन अक्सर उन्हें एक साथ देखा गया है. हाल ही में, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अभिनेता मृणाल ठाकुर के साथ डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया. डिजाइनर जोड़ी के फेस्टिव कलेक्शन में सजे-धजे सिद्धांत और मृणाल ने रैंप वॉक करते हुए पूरी तरह से मंच पर अपना कब्जा जमा लिया. इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स में अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली भी थीं, जो गुलाबी झिलमिलाते लहंगे में शानदार लग रही थीं. दूसरी ओर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा हाथीदांत की साड़ी में समान रूप से ग्लैमरस लग रही थीं.

Dream Girl 2 इस दिन हो रही रिलीज

‘बेशर्म रंग’ गाना कैसे शूट हुआ? 

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था. इस गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ. वैभवी बताती है कि मौसम ने उनका साथ नहीं दिया और जब वे शूटिंग कर रहे थे तब बहुत हवा चल रही थी और बारिश भी हो रही थी. हालांकि जब शाहरुख सेट पर पहुंचे, तो सूरज निकला और मौसम अचानक खुशनुमा हो गया.

गुरुदत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन

दिवंगत एक्टर और फिल्म निर्देशक गुरुदत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन हो गया. उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था. जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने लाजमी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा की.

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola