CHSE 12th Result 2022 Live: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस में 94.12%, कॉमर्स में 89.2% स्टूडेंट्स पास
CHSE 12th Result 2022 Live Updates: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया. स्टूडेंट्स orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें.
CHSE Odisha 12th Result 2022: 2023 में पूरे सिलेबस पर होगी बोर्ड परीक्षा
इस साल, ओडिशा +2 बोर्ड परीक्षा कम सिलेबस पर आयोजित की गई थी. अगले साल से यानी 2023 से बोर्ड परीक्षाएं पूरे सिलेबस के साथ होंगी.
CHSE Odisha 12th Result 2022: राज्य के शिक्षा में ने ये कहा-
स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर रंजन दास ने परिणाम घोषित करने के बाद कहा, “कोविड के कारण परीक्षा दो महीने देरी से हुई थी. छात्रों ने बाधाओं के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है.”
CHSE Odisha 12th Result 2022: कॉमर्स का डिवीजन वाइज रिजल्ट
ओडिशा 12 वीं कॉमर्स का रिजल्ट डिवीजन वाइज
फर्स्ट डिवीजन – 10863 स्टूडेंट्स
सेकेंड डिवीजन- 5053
थर्ड डिवीजन-5242
CHSE Odisha 12th Result 2022: साइंस का डिवीजन वाइज रिजल्ट
ओडिशा कक्षा 12 वीं साइंस रिजल्ट डिवीजन वाइज
फर्स्ट श्रेणी- 50157 स्टूडेंट्स
सेकंड डिवीजन-14932
थर्ड डिवीजन -6910
CHSE Odisha 12th Result 2022: 134 स्कूलों को रिजल्ट 100 प्रतिशत
कुल 134 हायर सेकेंडरी स्कूलों के रिजल्ट 100 प्रतिशत हैं. यानी इन स्कूलों में कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ है.
CHSE Odisha 12th Result 2022: कामर्स का रिजल्ट
कुल 23726 छात्रों ने कॉमर्स परीक्षा दी थी और उनमें से 21165 ने स्टूडेंट्स (89.2%) ने परीक्षा उत्तीर्ण की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए