Bypoll Election Voting 2022: आसनसोल लोकसभा में 64.3 फीसदी और बालीगंज विधानसभा में 41.10 फीसदी वोट
Kolkata: Polling officials collect EVMs and other voting material, before leaving for their respective polling stations on the eve of the Ballygunge Assembly by-polls, in Kolkata, Monday, April 11, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI04_11_2022_000079B)
Bypoll Election Voting 2022 Updates: पश्चिम बंगाल की दो सीटें और महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसढ़ की एक-एक सीट पर मतदान संपन्न हो गया. बोचहां में 59.20 प्रतिशत, खैरागढ़ विधानसभा सीट पर 78 फीसदी, बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर 64.3 फीसदी और बालीगंज विधानसभा सीट पर 41.10 फीसदी मतदान हुआ.
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर 78 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिला में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में लगभग 78 फीसदी मतदान हुआ. राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. 78.92 फीसदी पुरुषों और 77.74 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
बिहार में बोचहां विधानसभा उपचुनाव में 59.20 प्रतिशत मतदान
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में शाम छह बजे तक 59.20 फीसद मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोचहां (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और शाम छह बजे तक करीब 59.20 मतदाताओं ने वोट डाला. उपचुनाव के लिए कुल 350 मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिनमें से 54 मतदान केंद्र केवल महिला मतदाताओं के लिए थे.
आसनसोल में 64.3 फीसदी, बालीगंज में 41.10 फीसदी वोट
पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 64.3 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर 41.10 फीसदी वोट पड़े.
बालीगंज में भारी सुरक्षा के बीच जारी है वोटिंग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित बालीगंज विधानसभा सीट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान. यहां उपचुनाव हो रहा है.

नकदी वितरण के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने कोल्हापुर में कथित रूप से नकदी बांटने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सुनील कदम ने आरोप लगाया कि उन्होंने सोमवार शाम शाहुपुरी इलाके में कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के कुछ समर्थकों को नकदी बांटते हुए पकड़ा था.
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील और 86 राजनैतिक रूप से संवेदनशील हैं. विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं. अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए