Live Updates

Business News Today: विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर पर

Updated:
विज्ञापन

शरुआती कारोबार में शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत. फाइल फोटो

Business News Today: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली. लगातार सेंसेक्स 135.37 अंक की गिरावट के साथ 51,360.42, अंक पर बंद. गुरुवार को सेंसेक्स बीते 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था. विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर पर आ गया है.

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर पर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जून को समाप्त सप्ताह में 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर रह गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, इससे पिछले सप्ताह, विदेशी मुद्रा भंडार 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर रह गया था. 10 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में आयी गिरावट है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है.

जीएसटी रेट को तर्कसंगत बनाने पर आम सहमति नहीं बना सका मंत्री समूह

राज्यों के मंत्रियों (जीओएम) का एक समूह शुक्रवार को जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर आम सहमति नहीं बना सका, क्योंकि कुछ सदस्यों ने टैक्स स्लैब और दरों में बदलाव का विरोध किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा हालांकि मंत्रियों का समूह जीएसटी परिषद को अपनी पिछली बैठक में बनी सर्वसम्मति पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश करेगा. जीओएम की पिछली बैठक 20 नवंबर 2021 को हुई थी.

वृद्धि की गति बनाये रखने के लिए पूंजीगत व्यय जारी रखेगी सरकार : मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बाद आर्थिक वृद्धि को मिली गति को पूंजीगत व्यय के जरिये निरंतर समर्थन देने को प्रतिबद्ध है. सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जिनमें करों में कटौती, निजीकरण की कवायद जारी रखना, फंसे कर्ज मामलों का निपटान और उनका प्रबंधन करने के लिए संस्थानों का गठन तथा संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने का अभियान शुरू करना शामिल हैं.

बीएलआर एयरपोर्ट को भारत के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डा का खिताब

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2022 में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बीएलआर एयरपोर्ट) को भारत एवं दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाअड्डे का खिताब मिला है. एक बयान में यह जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि विश्व स्तर पर किये गये एक सर्वेक्षण के बाद बीएलआर हवाई अड्डा को यह सम्मान दिया गया है. सर्वे में ग्राहकों ने इस हवाई अड्डे को चुना है. यह सर्वे हर साल होता है, जिसमें बेहतरीन ग्राहक सेवा देने वाले हवाई अड्डे को चुना जाता है.

सेंसेक्स 135.37 अंक की गिरावट के साथ 51,360.42, अंक पर बंद

बीएसई का सेंसेक्स 135.37 अंक की गिरावट के साथ 51,360.42 और एनएसई का निफ्टी 67.10 अंक टूटकर 15,293.50 अंक पर बंद हुआ. सुबह सेंसेक्स 51,181.99 अंक पर हुआ. एक समय यह 51,652.83 के उच्च स्तर गया. सेंसेक्स का न्यूनतम स्तर आज 50,921.22 अंक रहा.

पाकिस्तान ने आईएमएफ कार्यक्रम फिर शुरू करने के लिए अमेरिका से समर्थन मांगा

पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) वित्त कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका से समर्थन मांगा है. पाकिस्तान सरकार के अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के कड़े कदम उठाने के दावों के बावजूद आईएमएफ ने समझौता करने के लिए अब तक सहमति नहीं जतायी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola