Live Updates

Bihar Breaking News Live: नदी में डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

फायर स्टेशन सब इंस्पेक्टर की हृदयाघात से मौत

अरवल. अग्निश्मन पदाधिकारी मुन्ना राम की मौत दिल का दौरा पड़ने से पटना के एक अस्पताल में हो गया. निधन के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीएम द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण के सदमे को बर्दाश्त नहीं किया. फायर स्टेशन सब इंस्पेक्टर मुन्ना राम (54 वर्ष) की मौत पटना के एक अस्पताल में हो गयी. अरवल में तैनात मुन्ना राम के पुत्र जय प्रकाश ने बताया कि पापा पर एक महिला सिपाही ने आरोप लगा दी थी और उसके बाद यहां के जिला पदाधिकारी द्वारा उनसे स्पष्टीकरण किया गया था. स्पष्टीकरण के सदमे को पिताजी ने बर्दाश्त नहीं किया और उनकी तबीयत रात में खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पटना में ही एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी. पुत्र ने कहा कि इस संबंध में लिखित रूप से मामला दर्ज कराएंगे. सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद फायर सब स्टेशन में गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी और शव परिजनों को सौंप दिया गया. मुन्ना कैमूर जिले के कृपालपुर के रहने वाले हैं जिनके शव को उनके गांव भेजा गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बागमती नदी मे नहाने के दौरान एक डूबा,दो को ग्रामीणों ने बचाया

पुरनहिया. पिपराढ़ी पुनर्वास गांव में रविवार को बागमती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक बच्ची डुब गयी. जबकि दो अन्य को डुबते हुए देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया है. डुब गयी बच्ची की तलाश स्थानीय लोगों द्वारा जारी है. घटना करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. जब रविवार पर्व के अवसर नदी में नहाने के दौरान दो बच्चियों सहित तीन डूबने लगी. डूब गई बच्ची की पहचान वार्ड चार निवासी अच्छेलाल साह की 12 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गयी है. वहीं ग्रामीणों द्वारा बचाए जाने वालों में एक महेंद्र साह की पत्नी 40 वर्षीय श्रीपति देवी है.जबकि दूसरा वार्ड 6 निवासी सुबोध साह की 10 वर्षीय पुत्री है.

नदी में डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

गया में नदी में स्नान करने के दौरान तीन लड़कियां डूब गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक शव को नदी से बरामद कर लिया है जबकि दो शवों की तलाश जारी है. घटना डोभी थाना क्षेत्र के पीड़ासीन गांव की है. मृतकों की पहचान पीड़ासीन गांव निवासी 8 वर्षीय नंदिनी कुमारी, 16 वर्षीय सोनम कुमारी और 7 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कुछ महिलाओं के साथ कर्मा व्रत को लेकर एक दिन पहले नदी को गई थीं. नहाने के दौरान देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विभिन्न कांडों में आठ गिरफ्तार

सासाराम ग्रामीण. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने विभिन्न कांडो में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के चितौली गांव निवासी लल्लू कहार के बेटे सुरेश चंद्रवंशी व उनके बेटे दीपक कुमार, बनरसियां गांव निवासी रामजी सिंह के बेटे दिनेश सिंह, बेदा गांव निवासी फौजदार बिंद के बेटे परशुराम बिंद व राजाराम पासवान के बेटे मनोज पासवान, धनकाढ़ा गांव निवासी भीरगुन यादव व बुधन यादव व धौडाढ़ गांव निवासी सरोज कुमार शामिल है. इसकी जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निर्दोष ने दी. उन्होंने बताय कि इन सभी लोगों की गिरफ्तारी विभिन्न कांडों में हुई है. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

बिजली पोल से गिरने से मानव बल घायल

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के गिद्धेश्वर मंदिर के समीप रविवार की दोपहर बिजली पोल से गिरने से विद्युत कर्मी घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीण व विद्युत कर्मी के सहयोग से घायल को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. घायल विद्युत कर्मी की पहचान फतेहपुर गांव निवासी टीपू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विद्युत कर्मी पोल पर चढ़कर बिजली की तार को ठीक कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया. इसमें उसे काफी चोट आयी है.

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

गड़हनी. शनिवार की रात गड़हनी पुलिस ने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बगवां शहीद गेट के पास से अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि रात्रि में गश्ती में निकली थी, तो देखा कि दो ट्रैक्टर जा रहे हैं. मैंने पीछा की, तो पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर चालक भाग गये. तब दोनों गाड़ियों को थाने में लाया गया है. खनन विभाग के आदेश पर दोनों गाड़ियों के मालिकों व गाड़ियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना किया जायेगा. साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola