ePaper
Live Updates

Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर उपद्रव, फतुहा व अरवल में एंबुलेंस पर हमला

Updated at : 18 Jun 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर उपद्रव, फतुहा व अरवल में एंबुलेंस पर हमला

Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान शनिवार को सूबे के कई हिस्सों में बंद समर्थकों ने उत्पात मचाया है. मुंगेर में बीडीओ की गाड़ी पर हमला किया गया वहीं तारापुर में सड़क पर उतरकर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:31 PM. 18 Jun 225:31 PM. 18 Jun

पटना में 86 लोग गिरफ्तार 

हिंसक प्रदर्शन पर पटना प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 86 लोगों को अब तक किया गया गिरफ्तार. सात कोचिंग सस्थान के खिलाफ भी जांच जारी. जरुरत पड़ने पर इंटरनेट सेवाएं भी की जा सकती है बंद.

5:31 PM. 18 Jun 225:31 PM. 18 Jun

गया में पुलिस पर पत्थरबाजी

अग्निपथ योजना के विरोध में गया के गुरारू में प्रदर्शनकारियों का हंगामा. उपद्रवियों ने यहां आगजनी करते हुए पुलिसकर्मियों पर की पत्थरबाजी. रेल्वे स्टेशन पर भी प्रदर्शन जारी.

2:03 PM. 18 Jun 222:03 PM. 18 Jun

मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57‌ जाम

बिहार बंद समर्थकों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57‌ को जाम कर दिया है. बोचहां-मझौली में माले और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम किया है. शहर में भी आइसा-इनौस का जुलूस निकला है. इस दौरान पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद है.

2:03 PM. 18 Jun 222:03 PM. 18 Jun

सीतामढ़ी में बस पर हमला

बिहार बंद समर्थकों ने सीतामढ़ी में चकमहिला स्थित बस स्टैंड पर जमकर तोड़फोड़ किया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थर चलाकर बस की कांच को तोड़ डाला. मौके पर सदर एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.

2:03 PM. 18 Jun 222:03 PM. 18 Jun

अरवल में एंबुलेंस पर हमला, मरीज घायल

बिहार बंद के दौरान अरवल में कुर्था अस्पताल से रेफर मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाने के दौरान उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया. जिससे एंबुलेंस चालक और मरीज गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. यह घटना पटना और अरवल की सीमा पर इमामगंज बाजार में हुआ है.

2:03 PM. 18 Jun 222:03 PM. 18 Jun

जमुई में पुलिस पर पथराव

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सोहजना मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है. हालांकि, इस दौरान पथराव में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं है.

12:21 PM. 18 Jun 2212:21 PM. 18 Jun

फतुहा में एंबुलेंस पर हमला

पटना के फतुहा में एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया है. एंबुलेंस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है.

12:21 PM. 18 Jun 2212:21 PM. 18 Jun

मसौढ़ी में हंगामा

बिहार बंद के दौरान मसौढ़ी में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया. डीएम खुद मोर्चा थामने उतरे और बड़ी तादाद में जवानों की तैनाती की गयी.

12:21 PM. 18 Jun 2212:21 PM. 18 Jun

मुंगेर में जमकर उत्पात मचाया

बिहार बंद के दौरान मुंगेर में जमकर उत्पात मचाया गया. उपद्रवी बड़ी तादाद में सड़क पर दिखे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया.

Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर उपद्रव, फतुहा व अरवल में एंबुलेंस पर हमला
12:21 PM. 18 Jun 2212:21 PM. 18 Jun

जहानाबाद से 25 उपद्रवियों की गिरफ्तारी

अग्निपथ योजना के विरोध में आज बिहार बंद है. इस दौरान शनिवार को उपद्रवियों ने बस और ट्रक को आग के हवाले कर दिया. साथ ही सड़कों पर उतरकर हंगामा किया. पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. ऐसी सूचना है.

11:40 AM. 18 Jun 2211:40 AM. 18 Jun

हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे की 200 ट्रेनें कैंसिल

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन का असर सबसे अधिक ट्रेनों पर पड़ा है. हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे की 200 ट्रेनें कैंसिल है. वहीं, दानापुर डिवीजन से 69 ट्रेनें कैंसिल है. रांची रेल मंडल से आधे दर्जन के करीब ट्रेनें कैंसिल है.

11:40 AM. 18 Jun 2211:40 AM. 18 Jun

डिप्टी सीएम का गोपालगंज दौरा कैंसिल

बिहार बंद के दौरान डिप्टी सीएम का गोपालगंज दौरा कैंसिल कर दिया गया है. डीप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समीक्षा बैठक के लिए गोपालगंज जाने वाले थे. अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच स्टेशन और आसपास के एरिया में धारा 144 लागू किया गया है.

11:40 AM. 18 Jun 2211:40 AM. 18 Jun

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

लखीसराय में बीजेपी विधायक और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है. खगड़िया सदर अनुमंडल में धारा 144 लागू है. खगड़िया में सामूहिक प्रदर्शन या मजमा लगाने पर रोक लगा दी गयी है. यह आदेश खगड़िया सदर SDM अमित अनुराग ने जारी किया है.

11:40 AM. 18 Jun 2211:40 AM. 18 Jun

तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर तोड़फोड़

बिहार बंद के दौरान बंद समर्थकों ने तारापुर सरकारी बस स्टैंड के कमरे की दीवार को तोड़ दिया. ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की है. टेबल पर रखे शीशे को भी चकनाचूर कर दिया गया है. वहीं जगह-जगह पर तारापुर नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए कूड़ेदान को तोड़कर जलाया गया.

11:40 AM. 18 Jun 2211:40 AM. 18 Jun

सीवान में दो एएसआई समेत पांच घायल

सीवान के सिसवन के चैनपुर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. इस घटना में दो एएसआई व एक होमगार्ड समेत पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

डीएम, एसपी व एसडीएम पहुंचे जमालपुर रेलवे स्टेशन

बिहार बंद की संभावना के बीच डीएम, एसपी, एसडीएम सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे जमालपुर रेलवे स्टेशन

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

पूर्णिया विवि की आज होने वाली स्नातक पार्ट वन की परीक्षा स्थगित

बिहार बंद को लेकर पूर्णिया विवि की आज होने वाली स्नातक पार्ट वन की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. ग्रुप सी व डी के आनर्स पेपर टू की परीक्षा थी. परीक्षा नियंत्रक प्रो विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्थगित की गई परीक्षा के लिए नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

10:26 AM. 18 Jun 2210:26 AM. 18 Jun

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी बवाल

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी बवाल को देखते हुए पारा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी लखीसराय भेजा गया है. इस दौरान बिहार के दरभंगा सहित 15 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट सेवा ठप रखने का आदेश जारी किया गया है.

10:26 AM. 18 Jun 2210:26 AM. 18 Jun

गोपालगंज में लाठी-डंडा से भरा मिला बोलेरो

बिहार बंद को लेकर गोपालगंज में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू है. बिहार पुलिस ने गोपालगंज जिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया है. बिहार बंद के दौरान थावे टोल टैक्स के पास 15 लोगों से भरा एक बोलेरो पुलिस ने पकड़ लिया. जब बोलेरो को चेक किया तो काफी संख्या में लाठी-डंडा पाया गया. इस दौरान डीएम ने सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

पटना से लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनें कैंसिल

पटना से लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इस दौरान राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. बिहार में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

बिहार में उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई

बिहार में उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. दानापुर, मनेर, पालीगंज में 170 लोगों की पहचान की गयी है. पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कोचिंग संस्थानों की भी भूमिका की जांच कर रही है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

भागलपुर में सुबह से इंटरनेट सेवा बंद

भागलपुर में सुबह से ही लगातार इंटरनेट सेवा प्रभावित है. माना जा रहा है कि अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बाधित किया होगा. हालांकि, गृह विभाग की सूची में भागलपुर जिले में इंटरनेट सेवा बाधित करने का निर्देश नहीं है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

युवाओं ने जहानाबाद में बस फूंकी, पुलिस पर पथराव

अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन शुरू हो गया. जहानाबाद में सुबह होते ही युवा सड़क पर उतर गये. युवाओं ने शेखपुरा नगर के कालेज मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है. जहानाबाद के टेहटा ओपी में खड़ी बस-ट्रक में बिहार बंद समर्थकों ने आग लगा दी. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस पर भी पथराव किया. घटना स्थल पर डीएम व एसपी पहुंच गये है.

Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर उपद्रव, फतुहा व अरवल में एंबुलेंस पर हमला
10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

माल ढुलाई का काम रुका

भागलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन चौधरी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की आवाजाही में रुकावट हो रही है. इससे 50 फीसदी तक कारोबार प्रभावित हुआ है. अब तक पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

बिहार में 45 कंपनियां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बिहार बंद है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में 45 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है. पुलिस मुख्यालय ने उपद्रवियों से सख्ती से निबटने का निर्देश दिया है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

आज बंद रहेंगे कई कोचिंग संस्थान और स्कूल

पटना. बिहार बंद के दौरान उपद्रव की आशंका के मद्देनजर शहर के कई कोचिंग संस्थान और स्कूलों के प्रबंधन ने अपने संस्थान को शनिवार को बंद कर दिया है. रविवार के अवकाश के कारण अब सोमवार को ही ये कोचिंग संस्थान और स्कूल खुलेंगे. इनमें वैसे स्कूल शामिल हैं, जो 15 जून से खुल गये हैं. इन स्कूलों ने अभिभावकों को इस संबंध में एसएमएस भी भेज दिया है.

10:16 AM. 18 Jun 2210:16 AM. 18 Jun

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

कई संगठनों द्वारा आज बिहार बंद के एलान के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. आज सुबह पांच बजे से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस की विशेष तैनाती उन इलाकों में की गयी है, जहां छात्र अधिक संख्या में रहते हैं.

7:50 AM. 18 Jun 227:50 AM. 18 Jun

कई संगठनों ने बिहार बंद का किया एलान

बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज कई संगठनों द्वारा बंद बुलाया गया है. RJD की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है. बिहार बंद का समर्थन मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल ‘हम’ ने भी किया है. बिहार के 15 से अधिक जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola