रात में सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ सकता है वजन

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

क्या आपका वजन भी लगातार बढ़ रहा है? रात को सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें. जानें सही समय पर खाने के फायदे और वजन कंट्रोल करने के आसान टिप्स.

विज्ञापन

Foods to Avoid at Night: पूरे दिन की भागदौड़ के बाद रात का खाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा होता है. लेकिन कई बार हम सोने से ठीक पहले ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो न सिर्फ पाचन पर असर डालती हैं बल्कि धीरे-धीरे वजन बढ़ने की वजह भी बन सकती हैं. रात के समय शरीर की गतिविधियां दिन की तुलना में कम हो जाती हैं, इसलिए भारी और ज्यादा कैलोरी वाली चीजें आसानी से खर्च नहीं हो पातीं.

अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसी 3 चीजों के बारे में, जिन्हें रात में खाने (Foods to Avoid at Night) से बचना बेहतर माना जाता है.

1. मिठाइयां और शुगर वाली चीजें

अगर आपको रात में मीठा खाने की आदत है, तो इसे बदलने की कोशिश करें. केक, पेस्ट्री, चॉकलेट, आइसक्रीम या ज्यादा चीनी वाली मिठाइयों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इन्हें सोने से पहले खाने पर शरीर को अतिरिक्त कैलोरी मिलती है, जो आसानी से फैट के (Foods to Avoid at Night) रूप में जमा हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है, जिससे देर रात फिर से भूख महसूस होने लगती है.

PC: Freepik
PC: Freepik

2. तली-भुनी और फास्ट फूड

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, समोसा या अन्य तली-भुनी चीजें (Foods to Avoid at Night) रात में खाने के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं मानी जाती. इनमें फैट और कैलोरी ज्यादा होती है, जिन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है. इससे पेट भारी महसूस हो सकता है, नींद प्रभावित हो सकती है और लंबे समय तक ऐसी आदत वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है.

PC: Freepik
PC: Freepik

3. कोल्ड ड्रिंक और मीठे पेय (Foods to Avoid at Night)

कई लोग रात के खाने के साथ या बाद में कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस या मीठे शेक पी लेते हैं. इन ड्रिंक्स में अक्सर अतिरिक्त चीनी और कैलोरी होती है. नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर में अनावश्यक कैलोरी बढ़ सकती है. साथ ही, कुछ पेय पदार्थों में कैफीन भी होता है, जो नींद पर असर डाल सकता है.

PC: Freepik
PC: Freepik

सिर्फ खाना ही नहीं, समय भी है जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए कोशिश करें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खा लें. इससे भोजन को पचने का समय मिल जाता है और नींद भी बेहतर आती है. साथ ही, रात में जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और भोजन की मात्रा संतुलित रखें.

यह भी पढ़ें: दाल-रोटी से नहीं होगी प्रोटीन की कमी पूरी, बदलें ये आदतें


विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola