यौन हिंसा के कारण एड्स की शिकार बन रही हैं महिलाएं

यूं तो महिलाएं हर तरह की अपराध की शिकार होती हैं, लेकिन कुछ अपराध ऐसे हैं जो सिर्फ महिलाओं के खिलाफ होते हैं और उन्हें ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा’ की श्रेणी में रखा गया है. शारीरिक और यौन हिंसा महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में प्रमुख है. चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व […]
यूं तो महिलाएं हर तरह की अपराध की शिकार होती हैं, लेकिन कुछ अपराध ऐसे हैं जो सिर्फ महिलाओं के खिलाफ होते हैं और उन्हें ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा’ की श्रेणी में रखा गया है. शारीरिक और यौन हिंसा महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में प्रमुख है. चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व की एक तिहाई महिलाएं इस तरह की हिंसा की शिकार है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार साथी और गैर साथी द्वारा यौन हिंसा की शिकार 35 प्रतिशत महिलाएं होती हैं. गौर करने वाली बात यह है कि विश्व भर में करीबी साथी के द्वारा इस तरह की हिंसा की शिकार 30 प्रतिशत महिलाएं होतीं हैं. शारीरिक और यौन हिंसा की शिकार महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है. कानून में सजा का प्रावधान होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. वर्ष 2014 में भारत में ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा’ की 3,37,922 घटनाएं घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




