बैलून जैसे डिवाइस से कम होगा मोटापा

Updated at : 12 Oct 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
बैलून जैसे डिवाइस से कम होगा मोटापा

अकसर देखा जाता है कि पर्याप्त व्यायाम और खान-पान में परहेज के बाद भी वजन कम होने में परेशानी होती है. तब लोग बेरियाट्रिक सर्जरी की मदद लेते हैं. इसमें सर्जरी की मदद से पेट के आकार को कम किया जाता है. मगर कुछ लोगों को सर्जरी से डर लगता है. ऐसे लोगों के लिए […]

विज्ञापन
अकसर देखा जाता है कि पर्याप्त व्यायाम और खान-पान में परहेज के बाद भी वजन कम होने में परेशानी होती है. तब लोग बेरियाट्रिक सर्जरी की मदद लेते हैं. इसमें सर्जरी की मदद से पेट के आकार को कम किया जाता है. मगर कुछ लोगों को सर्जरी से डर लगता है. ऐसे लोगों के लिए अब एक नया विकल्प आ गया है. यह बैलून जैसा उपकरण है, जिसे निगला जा सकता है. इस उपकरण को यूएस बेस्ड ओबेलॉन थेरेप्यूटिक्स कंपनी ने तैयार किया है.
यह उपकरण निगलने से पहले एक बड़े टेबलेट की तरह रहता है. पेट में पहुंचने पर इसका आकार बढ़ जाता है. पेट में इसके मौजूद होने पर पेट के बड़े हिस्से को यह छेंकता है, जिससे कम खाने के बाद भी पेट भर जाता है. इस डिवाइस को छह महीने तक पेट में रखा जा सकता है. डॉक्टर उपचार के दौरान एक से अधिक डिवाइस को निगलने की सलाह दे सकते हैं. बाद में जरूरत खत्म हो जाने के बाद सभी बैलून को एंडोस्कोपी की मदद से निकाल लिया जाता है. पर कुछ मामलों में इसका प्रयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है.
यदि पहले कभी आंतों का आॅपरेशन हुआ हो या कभी बेरियाट्रिक सर्जरी करायी हो, तो इसे इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है. एक व्यक्ति तीन से अधिक बैलून का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. एक बार में एक ही बैलून को निगला जाता है. दूसरा बैलून 14 दिनों के बाद ही निगला जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola