ठीक नहीं युवावस्था में वजन बढ़ना
Updated at : 22 Oct 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

अमेरिका में वयस्कों पर हुए अध्ययन के अनुसार अगर 25 वर्ष की उम्र के आसपास आपका वजन बढ़ता है, तो समय पूर्व मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है.‘बीएमजे’ पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अधेड़ उम्र से बुढ़ापे की अवस्था के दौरान वजन कम होने से भी मृत्यु का जोखिम अधिक रहता है. चीन में […]
विज्ञापन
अमेरिका में वयस्कों पर हुए अध्ययन के अनुसार अगर 25 वर्ष की उम्र के आसपास आपका वजन बढ़ता है, तो समय पूर्व मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है.‘बीएमजे’ पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अधेड़ उम्र से बुढ़ापे की अवस्था के दौरान वजन कम होने से भी मृत्यु का जोखिम अधिक रहता है.
चीन में हाउझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने कहा कि वयस्कों में मोटापा समय पूर्व मृत्यु के उच्च जोखिम से संबंधित है. हालांकि खासकर युवावस्था से अधेड़ उम्र के पहले की अवस्था के दौरान वजन में बदलाव के असर के बारे में बहुत कम जानकारी है. ये निष्कर्ष 1988-94 और 1999-2014 के दौरान के यूएस नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे के आंकड़े पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




